ENG vs IND 4th Test Day 2: ओवल टेस्ट के दूसरे दिन, रोहित शर्मा, ओली पोप और क्रिस वोक्स समेत कई खिलाड़ियों ने बनाए प्रमुख रिकॉर्ड, यहां पढ़ें सब एक नजर में

इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के लंदन स्थित द ओवल मैदान में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चूका है. भारतीय टीम ने आज इंग्लैंड को पहली पारी में 290 रनों पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Facebook)

लंदन, 3 सितंबर: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के लंदन (London) स्थित द ओवल (The Oval) मैदान में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चूका है. भारतीय टीम ने आज इंग्लैंड को पहली पारी में 290 रनों पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं. टीम के लिए 'हिटमैन' रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 56 गेंद में दो चौके की मदद से 20 और केएल राहुल (KL Rahul) 41 गेंद में चार चौके की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद हैं. भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर अब भी इंग्लैंड से 56 रनों से पीछे है. मैच के दौरान कई प्रमुख रिकॉर्ड बनें, जो इस प्रकार हैं-

- इंग्लैंड के 23 वर्षीय युवा बल्लेबाज ओली पोप (Ollie Pope) ने आज इंग्लैंड के लिए पहली पारी में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 81 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. बता दें पोप के टेस्ट क्रिकेट करियर का यह छठवां अर्धशतक है.

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 4th Test 2021: तो इस वजह से नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने आए Ravindra Jadeja, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

- इसके अलावा क्रिस वोक्स (Chris Woakes) ने भी अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का छठवां अर्धशतक पूरा किया. वह पहली पारी में 50 रन बनाकर रन आउट हुए.

- भारतीय 33 वर्षीय तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) ने आज डेविड मलान का विकेट चटकाते हुए एक खास उपलब्धी हासिल की. दरअसल वह भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में 150 प्लस विकेट लेने वाले 16वें गेंदबाज बन गए हैं.

- इसके अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुभाष गुप्ते (149) को पीछे छोड़ दिया है. यादव के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 151 विकेट दर्ज हो गए हैं.

- उमेश यादव ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में मौजूदा भारतीय कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) की बराबरी कर ली है. शास्त्री ने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में 151 विकेट चटकाए हैं, वहीं यादव के नाम भी टेस्ट क्रिकेट में अब 151 विकेट हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: घुटने से खून निकलने के बावजूद एंडरसन ने जारी रखी थी गेंदबाजी

- इसके अलावा रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 15000 रन बनाने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम दर्ज है.

बता दें रोहित शर्मा शनिवार यानी कल 60 रन बनाने में और कामयाब होते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 3000 रन दर्ज हो जाएंगे. फिलहाल शर्मा के नाम खबर लिखे जानें तक टेस्ट क्रिकेट में 2940 रन दर्ज है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड