ENG vs IND 2nd Test Day 2: इस दिग्गज खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी, आज रहेगा राहुल का दिन, टीम इंडिया बनाएगी 375 से अधिक रन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी एवं मौजूदा समय में कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर भविष्यवाणी की है. दरअसल उन्होंने अपने यू-ट्यूब पर बात करते हुए कहा है कि लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का मैदान में जलवा रहेगा और वह 150 से ज्यादा रन बनाएंगे.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

नई दिल्ली, 13 अगस्त: भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के पूर्व खिलाड़ी एवं मौजूदा समय में कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने लॉर्ड्स टेस्ट (Lord's Test) को लेकर भविष्यवाणी की है. दरअसल उन्होंने अपने यू-ट्यूब पर बात करते हुए कहा है कि लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) का मैदान में जलवा रहेगा और वह 150 से ज्यादा रन बनाएंगे. इसके अलावा उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 375 से अधिक रन बनाने में कामयाब रहेगी.

बता दें टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज तीन विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए 29 वर्षीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 127 रन बनाए हैं. उन्होंने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 248 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और एक छक्का लगाया है.

यह भी पढ़ें-पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने बताया बड़ा कारण, इस वजह से बार बार जल्द आउट हो रहे हैं कैप्टन कोहली

इसके अलावा टीम के लिए रोहित शर्मा ने 83 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 43.4 ओवर में 126 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की. इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा टीम के लिए चेतेश्वर पुजारा ने 23 गेंद में नौ, कप्तान विराट कोहली ने 103 गेंद में 42 और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 22 गेंद में एक रन बनाकर नाबाद हैं.

बता दें इंग्लैंड के लिए पहली पारी में अबतक अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने दो और ओली रॉबिन्सन ने एक सफलता प्राप्त की है. एंडरसन ने जहां रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा को आउट किया. वहीं रॉबिन्सन ने कैप्टन कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी