Harbhajan Singh Meets Kamran Akmal: हरभजन सिंह ने लगाई कामरान अकमल की क्लास? टीवी शो में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सिखों पर दिया था विवादिद बयान, देखें वीडियो

Harbhajan Singh Meets Kamran Akmal: पाकिस्तान चैंपियंस ने WCL 2024 टूर्नामेंट में भारत चैंपियंस को 68 रनों से हराया. जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई. मैच के बाद भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह और पाकिस्तान के बल्लेबाज कामरान अकमल को मैदान पर बातचीत करते हुए देखा गया. इससे पहले ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान लाइव टेलीविज़न पर अर्शदीप सिंह के ओवर के दौरान कमल की नस्लीय टिप्पणी '12 बज गए हैं' को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी. बाद में अकमल ने अपनी टिप्पणियों के लिए माफ़ी मांगी थी. यह भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह के लिए सिखों पर रेसिस्ट टिप्पणी करने के लिए हरभजन सिंह ने कामरान अकमल को लताड़ा, देखें पोस्ट

वीडियो देखें: