Harbhajan Singh Slams Kamran Akmal: अर्शदीप सिंह के लिए सिखों पर रेसिस्ट टिप्पणी करने के लिए हरभजन सिंह ने कामरान अकमल को लताड़ा, देखें पोस्ट
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान अर्शदीप सिंह पर नस्लीय टिप्पणी की, जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल पर जमकर निशाना साधा है.
- Read in
- हिंदी
Harbhajan Singh Slams Kamran Akmal: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान अर्शदीप सिंह पर नस्लीय टिप्पणी की, जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल पर जमकर निशाना साधा है. पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एक लाइव टीवी शो पर बोल रहे थे, जब उन्होंने कहा कि गेंद आखिरी बार अर्शदीप को नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि तब तक (उपमहाद्वीप में) 12 बज चुके थे. उन्होंने कहा, "आखिरी ओवर करना है अर्शदीप सिंह ने, वो वैसा उसका रिदम नहीं लगा, लग भी सकता है. आपको पता है फिर 12 बज गए हैं." उनके बगल में बैठे एक अन्य एंकर ने कहा, "किसी सिख को नहीं देना चाहिए 12 बजे ओवर" हरभजन ने अकमल की आलोचना करते हुए लिखा, "अपना गंदा मुंह खोलने से पहले आपको सिखों का इतिहास जान लेना चाहिए."
पोस्ट देखें:
Lakh di laanat tere Kamraan Akhmal.. You should know the history of sikhs before u open ur filthy mouth. We Sikhs saved ur mothers and sisters when they were abducted by invaders, the time invariably was 12 o’clock . Shame on you guys.. Have some Gratitude @KamiAkmal23 😡😡🤬 https://t.co/5gim7hOb6f
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 10, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 11:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

