Dhruv Jurel Record in Debut Test: अपने डेब्यू टेस्ट में ही ध्रुव जुरैल ने किया बड़ा कारनामा, बनाया ये अनोखा कीर्तिमान

राजकोट में सरफराज खान और ध्रुव जुरैल ने अपना पहला टेस्ट खेला. लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले डेब्यू में जिस तरह की बल्लेबाजी की, उससे कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने काफी राहत की सांस ली होगी. दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे ध्रुव जुरैल ने कुछ आक्रामक स्ट्रोक भी खेले.

ध्रुव जुरेल (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और इंग्लैंड (England) के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट (Rajkot) के निरंजन शाह स्टेडियम (Niranjan Shah Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड 35 ओवर में दो विकेट खोकर 207 रन बना लिए थे. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. राजकोट टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली.

राजकोट में सरफराज खान और ध्रुव जुरैल ने अपना पहला टेस्ट खेला. लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले डेब्यू में जिस तरह की बल्लेबाजी की, उससे कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने काफी राहत की सांस ली होगी. दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे ध्रुव जुरैल ने कुछ आक्रामक स्ट्रोक भी खेले. IND vs ENG 3rd Test: तीसरे दिन के लिए रोहित शर्मा ने बनाया स्पेशल प्लान, ऐसे इंग्लैंड पर टीम इंडिया कसेगी शिकंजा

ध्रुव जुरैल ने अपनी छोटी सी इम्पैक्टफुल पारी के दौरान 3 छक्के लगाए. इसके साथ ही ध्रुव जुरैल ने दो चौके भी जड़ें. ध्रुव जुरैल अब हार्दिक पांड्या के बाद दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में 3 छक्के लगाए हों.  इससे पहले हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में साल 2017 में 3 छक्के जड़े थे. हालांकि ध्रुव जुरैल 46 रन बनाकर आउट हो गए और अपना पहला अर्धशतक पूरा करने से चूक गए.

ध्रुव जुरैल के नाम ये भी रिकॉर्ड

ध्रुव जुरैल ने भारत के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज डेब्यू पारी में तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने में सफल रहे. इस मामले में केएल राहुल नंबर एक पर हैं. केएल राहुल ने साल 2014 में ही टेस्ट डेब्यू कर लिया था. साल 2023 में सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल ने 101 रन की पारी खेली थी. वहीं बात अगर दूसरे नंबर के बल्लेबाज की करें तो वे दिलावर हुसैन थे. दिलावर हुसैन ने साल 1934 में इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में 59 रन की पारी खेली थी.

इस मामले में भी नयन मोंगिया से आगे निकले ध्रुव जुरैल

इसके बाद तीसरे नंबर पर अब ध्रुव जुरैल आ गए हैं. ध्रुव जुरैल ने राजकोट में अपने पहले ही टेस्ट में 46 रन की धमाकेदार पारी खेली. ध्रुव जुरैल अर्धशतक तो डिजर्व करते थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. इसके बाद इस लिस्ट में नयन मोंगिया का नाम आता है. नयन मोंगिया ने श्रीलंका के खिलाफ साल 1994 में डेब्यू करते हुए 44 रन बनाए थे. यानी इस मामले में ध्रुव जुरैल केएल राहुल और दिलावर हुसैन से तो पीछे हैं, लेकिन नयन मोंगिया ने नयन मोंगिया को पीछे छोड़ दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Semi-Final Scenario After New Zealand's Defeat: इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें जिंदा, अब श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत जरूरी

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Scorecard: कोलंबो में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, गेंविल जैक्स ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें ENG बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का सुपर-8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\