IND vs WI 1st ODI: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 309 रन का टारगेट, धवन ने खेली 97 रनों की पारी

शुभमन गिल ने वापसी करते हुए 64 रन बनाये जबकि कप्तान शिखर धवन शतक से तीन रन से चूक गए, लेकिन दोनों ने भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एक दिवसीय मैच में शुक्रवार को सात विकेट पर 308 रन तक पहुंचा दिया.

(Photo: Twitter)

India vs West Indies ODI 2022, पोर्ट आफ स्पेन, 22 जुलाई: शुभमन गिल ने वापसी करते हुए 64 रन बनाये जबकि कप्तान शिखर धवन शतक से तीन रन से चूक गए लेकिन दोनों ने भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एक दिवसीय मैच में शुक्रवार को सात विकेट पर 308 रन तक पहुंचा दिया. वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिर गया है. शाई होप 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं. होप को मोहम्मद सिराज ने शॉर्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट कराया. पांच ओवर्स के बाद विंडीज का स्कोर एक विकेट पर 16 रन है. काइल मेयर्स 9 और शमर ब्रूक्स 0 रन बनाकर खेल रहे हैं.Team India Masti: इंग्लैंड को धूल चटाने के बाद फूल मूड में नजर आई भारतीय टीम, राहुल द्रविड़ का ये अंदाज बना देगा दीवाना- Watch Video

दिसंबर 2020 के बाद पहला वनडे खेल रहे गिल ने 52 गेंद में 64 रन बनाये जबकि धवन ने 99 गेंद में 97 रन की पारी खेली.  श्रेयस अय्यर ने 57 गेंद में 54 रन बनाये . धवन और गिल ने पहले विकेट के लिये 106 गेंद में 119 रन की साझेदारी की . गिल 18वें ओवर में रन आउट हुए लेकिन अपनी पारी में उन्होंने कई आकर्षक शॉट्स लगाये . उन्होंने अलजारी जोसेफ को छक्का जड़ा और फिर शानदार चौका लगाया . उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के जड़े.

वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन के सटीक थ्रो पर वह रन आउट हुए . वनडे क्रिकेट में गिल का यह पहला अर्धशतक था . वहीं सिर्फ वनडे प्रारूप में खेलने वाले धवन ने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाये . भारत एक समय 350 रन के पार जाता दिख रहा था लेकिन धवन के नर्वस नाइंटी का शिकार होने के बाद मध्यक्रम चरमरा गया . धवन अपने कैरियर में सातवीं बार ‘नर्वस नाइंटी’ का शिकार हुए हैं .

भारत का स्कोर एक समय एक विकेट पर 213 रन था जो पांच विकेट पर 252 रन हो गया .

संजू सैमसन ने एक बार फिर सुनहरा मौका गंवाया और 12 रन बनाकर आउट हो गए . वहीं सूर्यकुमार यादव (13) को लचर शॉट खेलने का खामियाजा भुगतना पड़ा . दीपक हुड्डा ने 27 और अक्षर पटेल ने 21 रन की पारी खेली और छठे विकेट के लिये 42 रन जोड़कर भारत को 300 रन के पार पहुंचाया .

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट