क्रिकेट

DG vs MSA, Abu Dhabi T10 League 2024 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में डेक्कन ग्लेडियेटर्स ने मॉरिसविले सैम्प आर्मी को दिया 105 रनों का लक्ष्य, फाफ डु प्लेसिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

इससे पहले फाइनल मुकाबले में डेक्कन ग्लेडियेटर्स के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मॉरिसविले सैम्प आर्मी की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 21 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा.

फाफ डु प्लेसिस (Photo Credits: Twitter)

Deccan Gladiators vs Morrisville Samp Army, Abu Dhabi T10 League 2024 Final Match Scorecard: अबू धाबी टी10 लीग 2024 का फाइनल मुकाबला आज डेक्कन ग्लेडियेटर्स बनाम मॉरिसविले सैम्प आर्मी के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के इस टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन किया हैं. डेक्कन ग्लेडियेटर्स की कमान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) के कंधों पर हैं. जबकि, मॉरिसविले सैम्प आर्मी की अगुवाई रोहन मुस्तफा (Rohan Mustafa) कर रहे हैं. Abu Dhabi T10 League 2024 Live Streaming: अबू धाबी टी10 लीग में इस दिन से खिलाड़ी ढाहेंगे कहर, यहां जानें भारत में कैसे देखें टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण

यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड:

इससे पहले फाइनल मुकाबले में डेक्कन ग्लेडियेटर्स के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मॉरिसविले सैम्प आर्मी की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 21 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा.

मॉरिसविले सैम्प आर्मी की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में सात विकेट खोकर 104 रन बनाए. मॉरिसविले सैम्प आर्मी की तरफ से फाफ डू प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 34 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस आतिशी पारी के दौरान फाफ डु प्लेसिस ने 23 गेंदों पर पांच चौका और एक छक्का जड़ा. फाफ डू प्लेसिस के अलावा एंड्रीज़ गौस ने नौ गेंदों पर ताबड़तोड़ 21 रन बनाए.

दूसरी तरफ, डेक्कन ग्लेडियेटर्स की टीम को महेश थीक्षणा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. डेक्कन ग्लेडियेटर्स की ओर से रिचर्ड ग्लीसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. रिचर्ड ग्लीसन के अलावा एनरिक नॉर्टजे, इबरार अहमद, उस्मान तारिक और महेश थीक्षाना ने एक-एक विकेट लिए. डेक्कन ग्लेडियेटर्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 10 ओवर में 105 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2024 09:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).