RCB-W vs DC-W WPL 2025 Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, जानिए कैसे देखें लाइव मैच का प्रसारण
दिल्ली कैपिटल्स (WPL) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (WPL) महिला प्रीमियर लीग 2025 का आधिकारिक प्रसारण भागीदार भारत में Viacom18 है. जो अपने ऑफिसियल OTT प्लेटफार्म JioHotstar ऐप पर ऑनलाइन देख सकते है, जो अपने ऐप और वेबसाइट पर डीसी डब्ल्यू बनाम आरसीबी डब्ल्यू WPL 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग प्रदान करेगा.
Delhi Capitals (WPL) vs Royal Challengers Bangalore (WPL): दिल्ली कैपिटल्स (WPL) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (WPL) का 14वां मुकाबला 01 मार्च(शनिवार) को बेंगलुरु(Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम(M.Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा. विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जहां हर जीत के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, इस मुकाबले में असली दबाव डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर होगा, जो लगातार तीन मुकाबलों में हार चुकी है. दो जीत के बावजूद RCB-W अभी भी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है, लेकिन इस स्टेज पर एक और हार उनकी प्लेऑफ की संभावनाओं को जटिल बना सकती है. यह भी पढ़ें: महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
RCB-W ने WPL 2025 की शुरुआत शानदार तरीके से की थी और अपने पहले दो मैचों में दमदार जीत दर्ज की थी. लेकिन उसके बाद उनकी लय बिगड़ गई। टीम ने लगातार दो मैच बेहद करीबी अंतर से गंवाए, जिनमें से एक आखिरी ओवर में और दूसरा सुपर ओवर में हार मिली. हाल ही में, उन्हें अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर काबिज गुजरात जायंट्स के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में स्थिरता बनाए रखने में असफल रही है. WPL 2023 और WPL 2024 में टेबल टॉपर रहने वाली यह टीम इस बार निरंतरता दिखाने में नाकाम रही है. RCB-W बनाम DC-W का यह मुकाबला दिल्ली के लिए चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि उन्हें बिना किसी ब्रेक के खेलना पड़ेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

