Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bengaluru Women, 11th Match Womens Premier League 2026 Scorecard Update: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला आज यानी 17 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों का यह चौथा मुकाबला हैं. दोनों ही टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई जेमिमा रोड्रिग्स Jemimah Rodrigues) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इस बार भी डब्ल्यूपीएल में दो तरह के मैच होंगे. दोपहर के मुकाबले तीन बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7 बजकर 30 मिनट पर खेले जाएंगे. एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले के लिए वडोदरा को वेन्यू चुना गया है. वहीं डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वीकेंड के बजाय वीक डे पर खेला जाएगा. पूरे टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जो फैंस को लगातार रोमांच और कड़ी प्रतिस्पर्धा का अनुभव देंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ट्रॉफी किस टीम के नाम होती है.
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच कुल सात मैच खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स महिला ने पांच मैच जीते हैं, जबकि दो मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला ने अपने नाम किए हैं. इस दौरान दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. अब देखने वाली बात होगी कि आठवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.
दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Delhi Capitals Women Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Women Cricket Team Match Scorecard)
इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 10 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद शैफाली वर्मा और निकी प्रसाद ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 69 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 166 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 62 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान शैफाली वर्मा ने 41 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के लगाए. शैफाली वर्मा के अलावा लुसी हैमिल्टन ने 36 रन बनाए.
दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से लॉरेन बेल और सयाली सतघरे ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. लॉरेन बेल और सयाली सतघरे के अलावा प्रेमा रावत ने दो विकेट चटकाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 167 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी: 166/10, 20 ओवर (शैफाली वर्मा 62 रन, लिजेल ली 4 रन, लौरा वोल्वार्ड्ट 0 रन, जेमिमाह रोड्रिग्स 4 रन, मारिज़ैन कप्प 0 रन, निकी प्रसाद 12 रन, मिन्नू मणि 5 रन, स्नेह राणा 22 रन, लुसी हैमिल्टन 36 रन, नंदनी शर्मा 1 रन और श्री चरणी नाबाद 11 रन.)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी: (लॉरेन बेल 3 विकेट, सयाली सतघरे 3 विकेट, नादिन डी क्लार्क 1 विकेट और प्रेमा रावत 2 विकेट).
नोट: दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY