DC vs KKR 16th IPL Match 2020: कोलकाता नाईट राइडर्स ने जीता टॉस, दिल्ली को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का 16वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच शारजाह स्थित शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस अहम मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है.

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स (Photo Credits: File Photo)

DC vs KKR 16th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) का 16वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच शारजाह (Sharjah) स्थित शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जाएगा. इस अहम मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानि शाम 7.30 बजे से किया जाएगा.

बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो दोनों ही टीमों ने अबतक अपने तीन-तीन मुकाबले में क्रमशः दो-दो मैच जीते हैं. इसके आलवा दोनों टीमों को इस सीजन में अबतक एक-एक हार मिली है. अंकतालिका में दिल्ली की टीम जहां 4 (+0.483) अंको के साथ दुसरे पायदान पर काबिज है, वहीं दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की अगुवाई वाली कोलकाता की टीम 4 (+0.117) अंको के साथ तीसरे स्थान पर स्थित है.

यह भी पढ़ें- KXIP vs MI 13th IPL Match 2020: Rohit Sharma का आईपीएल में धमाल, 5 हजार रन बनाने वाले बनें तीसरे खिलाड़ी

संभावित टीमें इस प्रकार हैं:

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, जेसन रॉय, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरन हेटमायेर, अक्षर पटेल, क्रिस वोक्स, ललित यादव, मार्कस स्टोइनिस, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, आवेश खान, हर्षल पटेल, ईशांत शर्मा, कागिसो रबादा, मोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, संदीप लामिछाने, तुषार देशपांडे.

कोलकाता नाईट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), आंद्र रसेल, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, शुभमन गिल, लॉकी फग्र्यूसन, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वॉरियर, अली खान, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, सिद्देश लाड, पैट कमिंस, इयोन मोर्गन, टॉम बेंटन, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, एम. सिद्धार्थ, निखिल नाइक, क्रिस ग्रीन.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड