Danish Kaneria on CAA: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भारत सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के संबंध में नियमों की घोषणा के बाद अपनी संतुष्टि व्यक्त की है. जिसका उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में उत्पीड़न का सामना करने वाले कुछ धर्मों के व्यक्तियों को नागरिकता प्रदान करना है.
इस बीच वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है की, सीएए पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने कहते है की, 'यह अच्छी बात है. इससे सभी को फायदा होगा. नरेंद्र मोदी जी ने, अमित शाह जी ने, बहुत अच्छा किया और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे सीधे लागू किया जाएगा. यह अल्पसंख्यकों और हिंदुओं के लिए अच्छा है. एक हिंदू और सनातनी होने के नाते... मेरा भगवान हनुमान और भगवान राम से गहरा संबंध है. लोगों को इसे नकारात्मक चीज़ के रूप में नहीं देखना चाहिए. हर किसी को स्वतंत्र रूप से बोलने का अधिकार है'.
देखें ट्वीट:
#WATCH: Former Pakistan cricketer Danish Kaneria on CAA: It is a good thing, it will benefit everyone. Narendra Modi ji ne, Amit Shah ji ne, bahut acha kiya and the best thing is it will be implemented straight forward. It is good for the minorities and the Hindus. Being a Hindu… pic.twitter.com/P0cWIGiLvf
— IANS (@ians_india) March 13, 2024













QuickLY