RR vs CSK, IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को यहां के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के साथ जारी आईपीएल के 13वें सीजन के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन के अपने पहले ही मैच में मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस को पांच विकेट से हराया था.

धोनी (Photo Credits: IANS)

शारजाह, 22 सितम्बर. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने मंगलवार को यहां के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ जारी आईपीएल (Indian Premier League) के 13वें सीजन के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के नेतृत्व में खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन के अपने पहले ही मैच में मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस को पांच विकेट से हराया था.

दूसरी ओर, आस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीवन स्मिथ की कप्तानी में खेल रही 2008 की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स इस साल का अपना पहला मैच खेल रही है. यह भी पढ़ें-RR vs CSK, IPL 2020 Live Cricket Streaming: राजस्थान रॉयल्स के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का जबरदस्त मुकाबला, इस दिलचस्प मैच को Disney+Hotstar पर देखें लाइव

आईपीएल का ट्वीट-

चेन्नई की बल्लेबाजी स्थिर लग रही है तो गेंदबाजों ने भी पहले मैच में निराश नहीं किया और नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे थे. चेन्नई के गेंदबाजों ने सुनिश्चित किया था कि मुंबई बड़ा स्कोर नहीं कर सके और इसने चेन्नई की पांच विकेट से जीत में बड़ा रोल निभाया था.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े