बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए क्रिस गेल को दिया गया आराम

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चाडविक वाल्टन और शेल्डन कोटरेल की वेस्टइंडीज टी-20 टीम में वापसी हुई है. वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीरीज के लिए दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को आराम दिया गया है.

(Photo Credit: Instagram/chrisgaylefans)

सेंट किट्स : बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चाडविक वाल्टन और शेल्डन कोटरेल की वेस्टइंडीज टी-20 टीम में वापसी हुई है. वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीरीज के लिए दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को आराम दिया गया है. वेस्टइंडीज क्रिकेट की प्रेस विज्ञप्ति से इसकी जानकारी मिली.

गेल बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में शामिल थे, जिसमें वेस्टइंडीज को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

चयन समिति के चेयरमैन कर्टनी ब्राउनी ने कहा, "हमने गेल को आराम देने और तेज गेंदबाज कोटरेल को टीम में शामिल करने का फैसला लिया. इसके अलावा, वाल्टन और मार्लोन सैमुएल्स को भी इस टीम में जगह दी गई है."

वेस्टइंडीज टीम : कार्लोस ब्राथवैट (कप्तान), सैमुएल बद्री, शेल्डन कोटरेल, आंद्रे फ्लेचर, एविन लेविस, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमान पोवेल, दिनेश रामदिन (विकेटकीपर), आंद्रे रसैल, मार्लोन सैमुएल्स, चाडविक शेल्डन और केसरिक विलियम्स.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\