Happy Birthday Sachin Tendulkar: चेतेश्वर पुजारा ने सचिन तेंदुलकर को दी जन्मदिन की बधाई, ट्वीट कर लिखा...
सचिन तेंदुलकर और चेतेश्वर पुजारा (Photo Credits: Twitter/cheteshwar pujara)

गांधीनगर, 24 अप्रैल: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें चारो तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं. इसी कड़ी में टीम के इंडिया के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने भी उन्हें ट्वीट करते हुए बधाई दी है. पुजारा ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे सचिन पाजी. आपको अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की शुभकामनएं. हमेशा प्रेरणा बनने के लिए धन्यवाद.'