IPL 2020: कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम के साथियों की जमकर प्रशांसा, कहा- हालात का फायदा उठाने वाले खिलाड़ियों का होना अच्छा

मुंबई इंडियंस ने मंगलवार रात को आईपीएल-13 के मैच में राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया. इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम के साथियों की जमकर प्रशांसा की है. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के सामने 194 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके सामने राजस्थान 136 रनों पर ही ढेर हो गई.

रोहित शर्मा (Photo Credits: Getty Images)

अबू धाबी, 7 अक्टूबर: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने मंगलवार रात को आईपीएल-13 (IPL-13) के मैच में राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया. इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी टीम के साथियों की जमकर प्रशांसा की है. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के सामने 194 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके सामने राजस्थान 136 रनों पर ही ढेर हो गई.

मैच के बाद रोहित ने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, "हम ताकत के साथ खेलना चाहते हैं. हमारे पास शानदार टीम है. हमने हर किसी को आत्मविश्वास दिया है क्योंकि हम जानते हैं कि सभी काफी प्रतिभाशाली हैं." उन्होंने कहा, "हालात तेज गेंदबाज के लिए मददगार थे. हम नहीं जानते थे कि पिचें किस तरह का व्यवहार करेंगी, ये तेज गेंदबाजों की मदद करेंगी या नहीं. टीम में ऐसे खिलाड़ियों का होना अच्छा है जो स्थिति का फायदा उठा सके."

यह भी पढ़ें: CSK vs KKR, IPL 2020: आज चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती का सामना करेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, शेख जाएद स्टेडियम में होगा मुकाबला

केरन पोलार्ड और अनुकूल रॉय ने इस मैच में शानदार कैच पकड़े. फील्डिंग को लेकर रोहित ने कहा, "फील्डिंग शानदार है. इस पर हमें गर्व है. बल्ले और गेंद से उतार-चढ़ाव हो सकता है लेकिन फील्डिंग ऐसी चीज है जिस पर हमारा नियंत्रण है."

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Bengaluru Weather Update: बेंगलुरु में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा वेदर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Streaming: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी