Brisbane Heat Women vs Hobart Hurricanes Women, 10th Match Live Streaming In India: ब्रिस्बेन हीट और होबार्ट हरिकेंस के बीच कल खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
इस लीग में ब्रिसबेन हीट की टीम लगातार तीन मैच जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि हरिकेन्स टीम पिछले मैच में मिली हार को भुलाकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी. ब्रिसबेन हीट ने इस सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की है और अब तक खेले गए दोनों मैचों में जीत दर्ज की है.
Brisbane Heat Women vs Hobart Hurricanes Women 10th Match Women's Big Bash 2024 Live Streaming In India: महिला बिग बैश लीग 2024 का दसवां मैच कल यानी 2 नवंबर को ब्रिस्बेन हीट महिला बनाम होबार्ट हरिकेन्स महिला के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेलबर्न (Melbourne) के जंक्शन ओवल (Junction Oval) में सुबह छह बजे से खेला जाएगा. ब्रिस्बेन हीट की कमान जेस जोनासेन (Jess Jonassen) के कंधों पर हैं. जबकि, होबार्ट हरिकेन्स की अगुवाई एलिस विलानी (Elyse Villani) कर रहीं हैं. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
इस लीग में ब्रिसबेन हीट की टीम लगातार तीन मैच जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि हरिकेन्स टीम पिछले मैच में मिली हार को भुलाकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी. ब्रिसबेन हीट ने इस सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की है और अब तक खेले गए दोनों मैचों में जीत दर्ज की है. SYT W vs HBH W 7th Match WBBL 2024 Live Streaming: आज सिडनी थंडर और होबार्ट हरिकेन्स के बीच फिर एक बार मुकाबला, यहां जानें हेड टू हेड और स्ट्रीमिंग की जानकारी
कप्तान जेस जोनासेन की नेतृत्व में टीम का आत्मविश्वास उच्च स्तर पर है. सलामी जोड़ी जॉर्जिया रेडमेने और ग्रेस हैरिस की जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया हैं. मिडिल ऑर्डर में लॉरेन विनफील्ड-हिल, चार्ली नॉट और जेस जोनासेन टीम को मजबूत करते हैं. दूसरी तरफ, होबार्ट हरिकेन्स की टीम पिछले मैच में सिडनी थंडर के खिलाफ हार का सामना कर चुकी है. एलीस विलानी की कप्तानी में टीम की बल्लेबाजी कमजोर नजर आई है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
ब्रिसबेन हीट और होबार्ट हरिकेन्स के बीच अबतक कुल 18 मुकाबला खेले गए हैं. इस दौरान ब्रिसबेन हीट ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, होबार्ट हरिकेन्स ने सिर्फ चार मुकाबले जीते हैं.
महिला बिग बैश लीग 2024 में ब्रिसबेन हीट और होबार्ट हरिकेन्स के बीच दसवां मुकाबला कब खेला जाएगा?
महिला बिग बैश लीग 2024 में ब्रिसबेन हीट और होबार्ट हरिकेन्स के बीच दसवां मुकाबला कल यानी 2 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे मेलबर्न के जंक्शन ओवल में खेला जाएगा
महिला बिग बैश लीग 2024 में ब्रिसबेन हीट और होबार्ट हरिकेन्स के बीच दसवां मुकाबला कहां देखें?
महिला बिग बैश लीग 2024 में ब्रिसबेन हीट और होबार्ट हरिकेन्स के बीच दसवें मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
ब्रिसबेन हीट: जेस जोनासेन (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया रेडमेने (विकेटकीपर), लॉरेन विनफील्ड-हिल, चार्ली नॉट, लॉरा हैरिस, नाडिन डी क्लर्क, सिआना जिंजर, शिखा पांडे, ग्रेस पार्सन्स, निकोल हेनकॉक
होबार्ट हरिकेन्स: एलीस विलानी (कप्तान), लिजेल ली (विकेटकीपर), डेनियल व्याट-हॉज, निकोल केरी, हीदर ग्राहम, चोले ट्रायन, तबाथा सविले, कैथरीन ब्राइस, मॉली स्ट्रानो, लॉरेन स्मिथ, कैली विल्सन
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2024 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

