दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा पहुंचे भारत, सचिन ने की अगवानी

कैरिबियाई दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा भारतीय दौरे पर आये हुए है. जिनका आगवानी खुद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने किया.

सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा (Photo Credit: Twitter)

कैरिबियाई दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा भारतीय दौरे पर आये हुए है. जिनका आगवानी खुद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने किया. सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर ट्विट करके भी कैरिबियाई दिग्गज का स्वागत किया. क्रिकेट इतिहास में दोनों की दोस्ती बहुत ही फेमस है. सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा, भले ही दोनों खिलाड़ी अलग-अलग देश के लिए खेले हों लेकिन दोनों की दोस्ती आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल है.

वर्तमान में कैरिबियाई टीम भारतीय दौरे पर आई हुई है, और उसका भारत के साथ टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है, और आने वाले कुछ दिनों में वेस्टइंडीज को भारत के साथ वनडे सीरीज और T-20 मैच भी खेलनें है. ऐसे में अनुभवी कैरिबियाई दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा अगर टीम के खिलाडियों के साथ अपना अनुभव साझा करते हैं तो यह वेस्टइंडीज के खिलाडियों का मनोबल बढानें वाला सिद्ध होगा.

भारत के साथ 21 अक्टूबर से शुरू हो रहा है वनडे सीरीज:

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 21 अक्टूबर से वनडे सीरीज शुरू होनी है. 5 मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाना है. टेस्ट सीरीज हार चुकी मेहमान विंडीज टीम की वनडे टीम के अनुभव को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वह आगामी सीरीज में भी खास चुनौती पेश नहीं कर पाएगी. मेहमान वेस्टइंडीज को वनडे के बाद टी20 सीरीज खेलनी है. वहीं टीम के धुरंधर ओपनर क्रिस गेल के बाद इविन लुईस वनडे सीरीज से हट गए हैं. वेस्ट इंडीज की मौजूदा वनडे टीम के 3 प्लेयर्स ऐसे हैं जिन्हें भारत में खेलने का अनुभव नहीं है, लेकिन भारत के खिलाफ वह कुछ मैच खेल चुके हैं. इतना ही नहीं, मेहमान टीम के 4 प्लेयर्स ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक वनडे में डेब्यू भी नहीं किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड