क्रिकेट

VIDEO: IPL मैच से पहले भारतीय सेना को किया गया सलाम, DC और GT के खिलाड़ियों ने गाया राष्ट्रगान; दिल छू लेने वाला वीडियो आया सामने

रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए IPL 2025 मुकाबले से पहले एक भावुक पल देखने को मिला, जब दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाड़ियों ने भारतीय सेना को सलामी देते हुए 'जन गण मन' गाया.

VIDEO: IPL मैच से पहले भारतीय सेना को किया गया सलाम, DC और GT के खिलाड़ियों ने गाया राष्ट्रगान; दिल छू लेने वाला वीडियो आया सामने
Photo- @AdityaRajKaul/X

IPL salutes Indian Army: रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए IPL 2025 मुकाबले से पहले एक भावुक पल देखने को मिला, जब दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाड़ियों ने भारतीय सेना को सलामी देते हुए 'जन गण मन' गाया. मैच अधिकारियों और स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने भी इस पल को गर्व से साझा किया. भारत-पाक सीमा पर हालिया तनाव के चलते IPL में 10 दिन का ब्रेक लिया गया था, जिसके बाद यह पहला पूरा मुकाबला खेला गया. मैदान के स्क्रीन और बाउंड्री पर ‘Thank You Armed Forces’ का मैसेज चमकता रहा और राष्ट्रगान के बाद स्टेडियम में ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज उठे.

DC के खिलाड़ी करुण नायर ने कहा, "हमारी सुरक्षा के लिए सेना को धन्यवाद, जिससे हम मैदान पर लौट पाए."

ये भी पढें; IPL 2025: पंजाब किंग्स ने बनाया रिकॉर्ड, सवाई मानसिंह स्टेडियम में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

IPL मैच से पहले भारतीय सेना को किया गया सलाम

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).