IND vs AUS, Champions Trophy 2025 Semi-Final Preview: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल 04 मार्च(मंगलवार) को दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 02:00 PM को होगा.
India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का पहला सेमीफाइनल 04 मार्च(मंगलवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. भारत ने ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल कर अंतिम चार में जगह बनाई, जबकि ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा. भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया. पहले मैच में बांग्लादेश को एकतरफा शिकस्त दी, फिर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण लम्हों में जीत हासिल की. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने बेहतरीन क्रिकेट खेला है और सेमीफाइनल में उनका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को हराया टीम इंडिया ने चुकता किया 24 साल पुराना हिसाब, आज के मुकाबले में बने ये अनोखे रिकॉर्ड्स
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 352 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन बारिश के कारण उनके दो मैच रद्द हो गए. स्टीव स्मिथ की अगुवाई में टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, हालांकि उनका अभियान बाधित रहा. दुबई की पिच पर भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त बढ़त मिल सकती है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमें पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी.
वनडे में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(IND vs AUS Head to Head): भारत और ऑस्ट्रेलिया अब तक 151 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में आमने-सामने आ चुके हैं. इनमें से भारत ने 57 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 84 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. 10 मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुए हैं. वनडे में ऑस्ट्रेलिया का पक्ष हमेशा मजबूत रही हैं, लेकिन टीम इंडिया की वर्तमान फॉर्म ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देगा. यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी के लीग स्टेज के मुकाबले खत्म, चार सेमीफाइनलिस्ट दावेदार मिले, यहां देखें बाकि टीमों की हाल
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्राफी 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल 04 मार्च(मंगलवार) को दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 02:00 PM को होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

