जसप्रीत बुमराह लम्बे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे है, चोट के कारण एशिया कप, T20 वर्ल्ड कप से लेकर आईपीएल के इस सीजन तक मैदान से दूर रहे है लेकिन अब न्यूजीलैंड में अपनी पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी सफल रही और वह दर्द से उभर रहे है. विशेषज्ञ ने तेज गेंदबाज को सर्जरी के छह सप्ताह बाद अपना रिहैब शुरू करने की सलाह दी ठी जिसके बाद बुमराह ने शुक्रवार से बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपना रिहैब मैनेजमेंट शुरू कर दिया है. वही श्रेयस अय्यर की पीठ के निचले हिस्से की समस्या के लिए अगले सप्ताह सर्जरी होनी है. वह दो सप्ताह तक सर्जन की देखरेख में रहेंगे और उसके बाद रिहैब के लिए एनसीए लौट आएंगे.
ट्वीट देखें:
🚨 NEWS 🚨
Medical Update: Jasprit Bumrah and Shreyas Iyer
Details 🔽 #TeamIndiahttps://t.co/LKYAQi5SIn
— BCCI (@BCCI) April 15, 2023












QuickLY