India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: नागपुर में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 239 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
अभिषेक शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 1st T20I Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 21 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नागपुर (Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Vidarbha Cricket Association Stadium) में खेला जा रहा हैं. इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने तीसरे मैच में टीम इंडिया को 41 रन से हराकर वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है. न्यूजीलैंड टीम की निगाह अब टी20 इंटरनेशनल सीरीज के ऊपर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: नागपुर में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

दोनों टीमों के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम वनडे सीरीज की हार को भुलाकर जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. इसी तरह मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली कीवी टीम भी जीत दर्ज करने को बेताब रहेगी. इस मुकाबले में टीम इंडिया को सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी से दमदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार भी बड़ी पारी खेलकर फॉर्म हासिल करना चाहेंगे. स्पिन गेंदबाजी की कमान वरुण चक्रवर्ती के हाथों में होगी. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

न्यूजीलैंड टीम को अपने सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र से बेहतर शुरुआत की अपेक्षा रहेगी. इसी तरह डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल भी बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे. गेंदबाजी में काइल जैमीसन बेहतर प्रदर्शन कर टीम हावी करने का प्रयास करेंगे. टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 टी20 मुकाबलों में 30.11 की औसत से 271 रन बनाए हैं. संजू सैमसन भी अच्छी फॉर्म में है और अच्छी शुरुआत देने की कोशिश करेंगे. मार्क चैपमैन ने पिछले नौ टी20 मुकाबलों मैच में 170.37 की स्ट्राइक रेट से 138 रन बनाए हैं. डेरिल मिचेल भी वनडे सीरीज की सफलता को बरकरार खने का प्रयास करेंगे. वरुण चक्रवर्ती ने पिछले आठ मैच में 17 विकेट अपने नाम किए हैं. काइल जैमीसन ने पिछले सात टी20 मुकाबलों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं.

भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशानजक रहा और महज 27 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 126 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 238 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा ताबड़तोड़ 84 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों पर पांच चौके और आठ छक्के लगाए. अभिषेक शर्मा के अलावा रिंकू सिंह ने रन बनाए.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को काइल जैमीसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन और जैकब डफी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. काइल जैमीसन और जैकब डफी के अलावा क्रिस्टियन क्लार्क, मिशेल सेंटनर और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 239 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 238/7, 20 ओवर (संजू सैमसन 10 रन, अभिषेक शर्मा 84 रन, ईशान किशन 8 रन, सूर्यकुमार यादव 32 रन, हार्दिक पांड्या 25 रन, शिवम दुबे 9 रन, रिंकू सिंह नाबाद 44 रन, अक्षर पटेल 5 रन और अर्शदीप सिंह नाबाद 6 रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (काइल जैमीसन 2 विकेट, जैकब डफी 2 विकेट, क्रिस्टियन क्लार्क 1 विकेट मिशेल सेंटनर 1 विकेट और ईश सोढ़ी 1 विकेट).

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.