Afghanistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard Update: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 21 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज को 38 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही अफगानिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई ब्रैंडन किंग (Brandon King) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान ब्रैंडन किंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Afghanistan vs West Indies, 2nd T20I Match Dubai Weather Report: अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा दुबई के मौसम का हाल
दुबई में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
🚨 TOSS ALERT! 🚨
West Indies won the toss and decided to bowl first in the second T20I match against Afghanistan. 👍#AfghanAtalan | #AFGvWI pic.twitter.com/p3k51mfIrq
— CricWorld (@CricWorld099) January 21, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AFG vs WI 2nd T20I Match Playing)
🚨 TEAM NEWS! 🚨
Fazal Haq Farooqi comes in for Zia Ur Rahman Sharifi as Afghanistan's solitary change for the second T20I. 👍
Go well, Atalano! 👏#AfghanAtalan | #AFGvWI | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/5JQ9QM2dlO
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) January 21, 2026
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी.
Simmonds; Athanaze 🔄 Seales; Jangoo
Changes going into the 2nd T20I.💥 #AFGvWI | #MenInMaroon pic.twitter.com/l0VvIm4j2E
— Windies Cricket (@windiescricket) January 21, 2026
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग (कप्तान), एलिक अथानाज़, जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, एविन लुईस, क्वेंटिन सैम्पसन, मैथ्यू फोर्ड, खैरी पियरे, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, रेमन सिमंड्स.
अफगानिस्तान 2023 वर्ल्ड कप से लगातार अच्छा प्रदर्शन करता आ रहा है. 2023 वर्ल्ड कप में अफगान टीम ने मजबूत ऑस्ट्रेलिया को हराकर सभी को चौंका दिया था और प्लेऑफ में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गई थी. हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल की शानदार पारी ने उनका यह सपना तोड़ दिया. अब बात वेस्टइंडीज के खिलाफ आने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ की करें, तो साल 2017 में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को टी20 सीरीज़ में व्हाइटवॉश किया था. ऐसे में सवाल है कि क्या अफगानिस्तान इस बार पुरानी हार का बदला ले पाएगा या वेस्टइंडीज एक बार फिर अफगान टीम को करारी शिकस्त देगा.
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल नौ टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, अफगानिस्तान की टीम को महज चार मैचों में जीत नसीब हुई है. अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच बहुत ज्यादा मैच नहीं हुए हैं, लेकिन जितने भी मुकाबले हुए हैं, वे काफ़ी रोमांचक रहे हैं.
नोट: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY