BBL 2025: शाहीन शाह अफरीदी बने ब्रिसबेन हीट की पहली पसंद, BBL 2025 ड्राफ्ट में नंबर 1 पिक के रूप में शामिल
पाकिस्तान के स्टार तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह अफरीदी को बिग बैश लीग 2025 के ड्राफ्ट में ब्रिसबेन हीट ने अपनी टीम में शामिल किया है. ड्राफ्ट में उन्हें नंबर 1 पिक के तौर पर चुना गया, और अब वे आगामी सीज़न में ब्रिसबेन की तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण की कमान संभालेंगे.
BBL 2025: बिग बैश लीग (BBL) 2025 के ड्राफ्ट में पाकिस्तान के स्टार तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह अफरीदी को ब्रिसबेन हीट ने नंबर 1 पिक के रूप में चुना. 19 जून को हुए ड्राफ्ट में ब्रिसबेन हीट को पहली पसंद का मौका मिला, जिसे उन्होंने बिना समय गंवाए अफरीदी को चुनकर भुनाया. अब यह बाएं हाथ के पेसर आगामी सीज़न में टीम के तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण का नेतृत्व करते नज़र आएंगे. शाहीन अफरीदी का टी20 करियर अब तक शानदार रहा है. उन्होंने अब तक कुल 310 विकेट अपने नाम किए हैं और हाल ही में समाप्त हुए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 में 12 मैचों में 19 विकेट लेकर सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने थे. इसके अलावा, उन्होंने लाहौर कलंदर्स को PSL 2025 का खिताब भी दिलाया था. अब ब्रिसबेन हीट को उम्मीद है कि अफरीदी BBL 2025 में भी अपने दमदार प्रदर्शन से टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे. ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में उनकी स्विंग और गति विरोधी बल्लेबाज़ों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. यह भी पढ़े: BCCI vs IPL Franchise Kochi Tuskers Case: आईपीएल विवाद में बड़ा झटका, कोच्चि टस्कर्स फ्रेंचाइजी मामले में बीसीसीआई को चुकाने होंगे 538 करोड़ रुपए
BBL 2025 ड्राफ्ट में शाहीन अफरीदी को ब्रिसबेन हीट ने किया अपनी टीम में शामिल
THE EAGLE HAS LANDED 🦅
Shaheen Shah Afridi is the No.1 Pick in the #BBL15 Draft 🇵🇰 pic.twitter.com/8YfkEdoxlX
— KFC Big Bash League (@BBL) June 19, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2025 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

