Washington Sundar's Autograph: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान बार्मी आर्मी ने छोटे बच्चे को वाशिंगटन सुंदर का ऑटोग्राफ लेने में की मदद, देखें खुबसूरत वीडियो

Washington Sundar's Autograph: इंग्लैंड की बार्मी आर्मी अंतर्राष्ट्रीय दौरों में इंग्लैंड नेशनल क्रिकेट टीम का समर्थन करती है तो क्रिकेट स्टेडियमों का हमेशा मनोरंजन होता है. इस बार राजकोट में भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बार्मी आर्मी एक छोटे भारतीय फैन को वाशिंगटन सुंदर का ऑटोग्राफ लेने में मदद की. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. भारतीय क्रिकेटरों के डग आउट के ठीक पीछे बार्मी आर्मी और फैन बैठे थे. बार्मी आर्मी ने वाशिंगटन के नाम का जाप करना शुरू किया, तभी सहायक कर्मचारियों में से एक प्रशंसक से टोपी लेने के लिए बाहर आया और वाशिंगटन द्वारा साइन किए जाने के बाद वापस लौटा दिया.

वीडियो देखें: