Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Stats And Preview: तीसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी मानी जाती है और यहां टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है. इस मैदान पर अब तक कुल 144 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से 76 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 64 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं. इस मैदान पर वनडे में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 218 रन रहा है.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 3rd ODI Match Stats And Preview Details: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. बांग्लादेश की कप्तानी मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं. जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी मानी जाती है और यहां टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है. इस मैदान पर अब तक कुल 144 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से 76 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 64 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं. इस मैदान पर वनडे में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 218 रन रहा है.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 41 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान ने 35 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश की टीम को छह मैचों में जीत मिली है. साल 2015 में बांग्लादेश ने अपने घरेलू मैदान पर पाकिस्तान को 3-0 से हराकर ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की थी.

शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Shere Bangla National Stadium Pitch Report)

ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां स्पिन गेंदबाजों को खास तौर पर फायदा मिलता है. बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना पड़ता है. हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो सकता है.

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (BAN vs PAK Key Players To Watch Out)

बांग्लादेश की ओर से नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज और रिशाद हुसैन जैसे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम के लिए माज़ सदाकत, सलमान अली आगा और हारिस रऊफ अहम भूमिका निभा सकते हैं.

कब और कहां देखें मुकाबला?

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 15 मार्च को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा. भारत में इस मुकाबले का किसी भी टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs PAK 3rd ODI Match Playing Prediction)

बांग्लादेश: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, लिटन दास (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम भुइयां, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम.

पाकिस्तान: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज़ सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम, शमील हुसैन.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड