Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 275 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 23.3 ओवर में महज 114 रनों पर ढ़ेर हो गई. पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ़ और माज़ सदाकत ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Pakistan Tour of Bangladesh 2026 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard Update: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज (ODI Series ) का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला आज यानी 15 मार्च को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shere Bangla National Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 128 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें सीरीज में कब्जा करना चाहेगी. इस सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

ढाका में पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs PAK 3rd ODI Playing XI)

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, माज़ सदाकत, गाजी गोरी, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, साद मसूद, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद.

बांग्लादेश: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा.

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard)

दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 47.3 ओवरों में 274 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज माज़ सदाकत ने सबसे ज्यादा 75 रनों की शानदार पारी खेली.

दूसरी तरफ, बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 275 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 23.3 ओवर में महज 114 रनों पर ढ़ेर हो गई. पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ़ और माज़ सदाकत ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए.

बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक 41 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान ने 35 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश की टीम को छह मुकाबलों में जीत मिली है. बांग्लादेश ने साल 2015 में अपने घर पर पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीतकर इतिहास रचा था. हालांकि इसके बाद दोनों टीमों के बीच खेले गए हालिया मुकाबलों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की थी.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे वनडे मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

\