Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाली यह वनडे सीरीज काफी अहम मानी जा रही है. पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Pakistan Tour of Bangladesh 2026 2nd ODI Preview Details: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे 2026 का दूसरा वनडे मुकाबला कल यानी 13 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. यह मैच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला है, जहां पाकिस्तान की टीम वापसी करना चाहेगी, जबकि बांग्लादेश की टीम सीरीज जीतने के करीब पहुंचना चाहेगी. बांग्लादेश की कप्तानी मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं. जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Virat Kohli New Milestone In IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन में कई बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली, यहां देखें RCB के घातक बल्लेबाज के आकंड़ें

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाली यह वनडे सीरीज काफी अहम मानी जा रही है. पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी.

पहले मुकाबले में तेज गेंदबाज नाहिद राणा (Nahid Rana) ने घातक गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट झटके. उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की टीम 30.4 ओवर में 114 रन पर सिमट गई थी, जो बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में पाकिस्तान का सबसे कम स्कोर भी बन गया. इसके बाद तंजीद हसन तमिम (Tanzid Hasan Tamim) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाए और टीम को आसान जीत दिलाई.

दूसरी ओर पाकिस्तान की बल्लेबाजी पहले मुकाबले में काफी कमजोर नजर आई. टीम में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan), माज़ सदाकत (Maaz Sadaqat), शामिल हुसैन (Shamyl Hussain) और अब्दुल समद (Abdul Samad) बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सके. ऐसे में दूसरे वनडे में पाकिस्तान की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) को मौका मिल सकता है.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs PAK ODI Head To Head Record)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 40 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान की टीम ने 34 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, बांग्लादेश की टीम को 6 मैचों में जीत नसीब हुई है. साल 2015 में बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान को 3-0 से हराकर ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की थी.

शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Shere Bangla National Stadium Pitch Report)

ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम की पिच पहले मुकाबले में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई थी. आमतौर पर यह पिच धीमी मानी जाती है और स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. ऐसे में बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (BAN vs PAK Key Players To Watch Out): मेहदी हसन मिराज, तंजीद हसन तमिम, लिटन दास, मुस्तफिजुर रहमान, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ और सलमान अली आगा जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बीच मुकाबला रोमांचक हो सकता है. वहीं मोहम्मद रिजवान और मुस्तफिजुर रहमान के बीच की टक्कर भी इस मैच का रुख तय कर सकती है.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे कब और कहां खेला जाएगा? (BAN vs PAK 2nd ODI Date And Venue)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 13 मार्च को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा.

भारत में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (BAN vs PAK 2nd ODI Live TV Channel Telecast In India)

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस वनडे मुकाबले का भारत में किसी भी टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch BAN vs PAK 2nd ODI Live Streaming In India)

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs PAK 2nd ODI Playing Prediction)

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, माज़ सदाकत, शामिल हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद.

बांग्लादेश: तंजीद हसन तमिम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, तास्किन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\