BCB Receives Legal Notice Seeking Removal of Shakib Al Hasan: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को मिला कानूनी नोटिस, हत्या के आरोपी शाकिब अल हसन को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज टीम से हटाने की मांग

Bangladesh National Cricket Team Beat Pakistan National Cricket Team: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला खेलने वाले शाकिब अल हसन को टीम से निकालने के लिए लीगल नोटिस मिली है. बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(Bangladesh National Cricket tTeam) के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन, जो पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज़ में खेल रहे हैं, शाकिब पर बांग्लादेश में हालिया राजनीतिक अशांति के दौरान हत्या का आरोप लगाया गया है. 37 वर्षीय स्टार ऑलराउंडर और शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग शासन में पूर्व विधायक, उन 147 लोगों में शामिल हैं जिनके खिलाफ अगस्त की शुरुआत में विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित हत्या के आरोप दायर किए गए हैं. रिपोर्टों के मुताबिक, अब बीसीबी को एक कानूनी नोटिस मिला है जिसमें शाकिब अल हसन को चल रही PAK बनाम BAN टेस्ट सीरीज़ टीम से हटाने के लिए कहा गया है ताकि वह हत्या की जांच में सहायता के लिए देश लौट सके.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को हत्या के आरोपी शाकिब अल हसन को टीम से हटाने के लिए कानूनी नोटिस मिला