BAN W vs WI W ICC Womens WC Qualifier 2025 Live Streaming: आज बांग्लादेशके के खिलाफ वेस्टइंडीज की नजरें दूसरी जीत पर होगी, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2025 का 11वां मैच आज बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच लाहौर के लाहौर सिटी क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा. बांग्लादेश की टीम ने अब तक टूर्नामेंट शानदार प्रदर्शन की है.

West Indies Women (Photo: X/@windiescricket)

Where to Watch Bangladesh Women's National Cricket Team vs West Indies Women's National Cricket Team Live Streaming: आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2025 का 11वां मैच आज बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच लाहौर के लाहौर सिटी क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा. बांग्लादेश की टीम ने अब तक टूर्नामेंट शानदार प्रदर्शन की है. बांग्लादेश ने शुरूआती तीनों मैचों में जीत दर्ज की है. इसके अलावा अंक तालिका में 6 अंकों के साथ शीर्ष पर भी है. बांग्लादेश ने अपने पिछले मैच में स्कॉटलैंड को 34 रनों से करारी शिकस्त दी. ऐसे में आज निगार सुल्ताना की कप्तानी चौथी जीत दर्ज करने केइरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज महिला टीम ने अब तक टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है. वेस्टइंडीज ने तीन मैच खेले हैं. जिसमें एक में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है.

यह भी पढें: MI vs SRH TATA IPL 2025 Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्कर, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

वेस्टइंडीज को अपने पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा पहले मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ 11 रन से हार मिली. जबकि दूसरे मैच में आयरलैंड को 6 विकेट से हराया. अब बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच वे हर हाल में जीतना चाहेगी. अंक तालिका में वेस्टइंडीज महिला टीम 2 पांचवें स्थान पर है. हेले मैथ्यूज़ वेस्टइंडीज की अगुवाई करेंगी. जबकि चिनेल हेनरी, स्टेफ़नी टेलर, आलिया एलेने, अफ़ी फ्लेचर समेत कई अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं.

आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2025 का 11वां मुकाबला बांग्लादेश महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच कब और कहां खेला जाएगा?

बांग्लादेश महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2025 का 11वां मुकाबला आज यानी 17 अप्रैल को लाहौर के लाहौर सिटी क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा.

आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2025 का 11वां मुकाबला बांग्लादेश महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच कहां से देखें?

बांग्लादेश महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2025 के 11वें मुकाबला का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. हालांकि भारत में टीवी पर इसके लाइव प्रसारण के बारे में कोई जानकारी है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

बांग्लादेश: इश्मा तंजीम, फरगाना हक, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, जन्नतुल फर्दस, मारुफा अख्तर

वेस्टइंडीज: हेले मैथ्यूज (कप्तान), ज़ैदा जेम्स, स्टैफनी टेलर, चिनेले हेनरी, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), जेनिलिया ग्लासगो, शबिका गजनबी, आलिया अल्लेने, अफी फ्लेचर, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Most Runs & Wickets in ICC Women’s World Cup 2025: महिला विश्व कप के 13वें सत्र में किसने मचाया बल्ले और गेंद से धमाल? देखें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऑस्ट्रेलिया बनाम टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

\