Australia Women vs England Women, 23rd Match Winner Prediction: आज ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिछले मैच में बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है. फिलहाल पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पायदान पर है. दूसरी तरफ, पिछले मैच में इंग्लैंड टीम ने भी टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है. इंग्लैंड की टीम पांचवें स्थान पर है.
Australia Women National Cricket Team vs England Women National Cricket Team, ICC Womens World Cup 2025 23rd Match Winner Prediction: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा हैं. इस टूर्नामेंट का 23वां मुकाबला आज यानी 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रही ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली को पिंडली की चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से बाहर होना पड़ा है. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह छठा मुकाबला हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) कर रहीं हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs India, 2nd ODI Match Live Streaming In India: दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी टीम इंडिया, एक क्लिक पर जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिछले मैच में बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है. फिलहाल पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पायदान पर है. दूसरी तरफ, पिछले मैच में इंग्लैंड टीम ने भी टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है. इंग्लैंड की टीम पांचवें स्थान पर है. इस टूर्नामेंट में यह दोनों टीमें अपने सभी मैच जीते हैं और अच्छी फार्म में है. इस मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई ताहलिया मैकग्राथ करती नजर आएंगी.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह मैच इंदौर में खेला जाएगा. इस मैच में तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इस मैच के दौरान बारिश की संभावना कम है. ह्यूमिडिटी भी 45% तक रहने की उम्मीद है. इस मैदान पर पिछला मैच इंग्लैंड बनाम टीम इंडिया के बीच खेला गया जिसमें अच्छे स्कोर देखने को मिले हैं. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पिछले पांच सालों में 10 मैच खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सात मैच जीते हैं और इंग्लैंड ने महज तीन मैच जीते हैं.
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम इंग्लैंड महिला वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS W vs ENG W ODI Head To Head Record)
ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुल 89 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया महिला का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया महिला की टीम ने 61 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, इंग्लैंड महिला की टीम को महज 24 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इसके अलावा, तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला और एक मैच टाई रहा हैं.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (AUS W vs ENG W Match Winner Prediction)
बता दें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर ऑस्ट्रेलिया की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. ऑस्ट्रेलिया के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 23वां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना: 65%
इंग्लैंड की जीत की संभावना: 35%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS W vs AUS W 23th ODI Match Likely Playing XI)
ऑस्ट्रेलिया (AUS W Likely Playing XI): जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन.
इंग्लैंड (ENG W Likely Playing XI): टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैम्ब, एलिस कैप्सी, चार्लोट डीन, सारा ग्लेन/सोफी एक्लेस्टोन, एम अर्लट, लिंसे स्मिथ.
नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2025 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

