Australia vs Sri Lanka Live Streaming, World Cup 2023: आज होगा ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दिलचस्प मुकाबला, यहां जानें कैसे उठाए मैच का लुफ्त
आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में अपनी पहली जीत की तलाश में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका मंगलवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगे. यह विश्व कप 2023 का 14वां मैच होगा. ऑस्ट्रेलिया अपने शुरुआती मैच दक्षिण अफ्रीका और भारत से हार चुका है जबकि श्रीलंका को पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है.
How To Watch AUS vs SL, World Cup 2023 Live Streaming: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में अपनी पहली जीत की तलाश में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका सोमवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगे. यह विश्व कप 2023 का 14वां मैच होगा. ऑस्ट्रेलिया अपने शुरुआती मैच दक्षिण अफ्रीका और भारत से हार चुका है जबकि श्रीलंका को पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. यह भी पढ़ें: World Cup 2023: 'इंग्लैंड को अब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा', अफगानिस्तान से मिली हार के बाद बोले जोस बटलर
वहीं इस मैच से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा हैं. कप्तान दासुन शनाका चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में ट्रेविस हेड की वापसी की संभावना है. बता दें की ऑस्ट्रेलिया को अपने पिछले मैच में इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार मिली थी. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 311 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 177 रनों पर सिमट गई. ऐसे में आइए जानते हैं. इस मैच को आप लोग कहा से फ्री में देख सकतें हैं. कितने बजे यह मैच शुरू होगा.
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका वनडे विश्व कप 2023 मैच कब खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का मैच सोमवार, 16 अक्टूबर को खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका वनडे विश्व कप 2023 मैच किस समय शुरू होगा?
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा.
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका वनडे विश्व कप 2023 मैच कहाँ होगा?
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच ICC वनडे विश्व कप 2023 का मैच लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा.
कौन सा टीवी चैनल ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका वनडे विश्व कप 2023 मैच का सीधा प्रसारण करेगा?
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच ICC वनडे विश्व कप 2023 मैच का सीधा प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका वनडे विश्व कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का मैच डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2023 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

