Team Australia ICC Cricket World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया की टीम का हुआ ऐलान, वार्नर और स्मिथ की हुई वापसी, फिंच होंगे कप्तान

वर्ल्डकप जाने वाली टीम में ऑस्ट्रेलिया ने दो स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा और नाथन ल्योन को शामिल किया गया है. ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला 1 जून को अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ होगा. 9 जून को ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला टीम इंडिया से होगा.

ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट टीम (Photo Credit: Getty Images)

ICC Cricket World Cup 2019 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम (Team Australia) की घोषणा हो गई है. ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने एरॉन फिंच को टीम की कमान सौंपी है. टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी हुई है. दोनों खिलाडी बॉल टेम्परिंग प्रकरण में दोषी पाए गए थे. स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को एक साल के लिए बैन किया गया था. तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क को भी टीम में स्थान मिला है जो चोट के कारण लंबे वक्त से टीम से बाहर थे. ऑस्ट्रेलिया इस बार इंग्लैंड में खिताब को बचाने के लिए उतरेगी.

वहीं, तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड विश्व कप जाने वाली टीम में शामिल नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि उनके पीठ में फ्रैक्चर के कारण उनका सिलेक्शन नहीं हुआ है. मिचेल स्टार्क, पेट कम्मिंस, जेसन बेहेरेन्डोरफ़, जाय रिचर्डसन, कुल्टर-नाइल को तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे. भारत के साथ टेस्ट सीरीज खेलते हुए उन्हें पीठ में चोट लगी थी. विकेटकीपर बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब की जगह एलेक्स कैरी को टीम में जगह दी गई है.

वर्ल्डकप जाने वाली टीम में ऑस्ट्रेलिया ने दो स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा और नाथन ल्योन को शामिल किया गया है. ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला 1 जून को अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ होगा. 9 जून को ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला टीम इंडिया से होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें