Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 30th Match Live Streaming And Telecast Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप B में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है. सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूती से बने रहने के लिए दोनों टीमों को जीत की दरकार होगी. ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श कर सकते हैं, जिनकी वापसी की संभावना जताई जा रही है. वहीं श्रीलंका की कमान दासुन शनाका के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया की टीम में ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और एडम जाम्पा जैसे मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं. अगर मिचेल मार्श फिट रहते हैं तो टीम संयोजन में बदलाव हो सकता है और मैक्सवेल को बाहर बैठना पड़ सकता है. दूसरी ओर श्रीलंका की टीम में पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कमिंदु मेंडिस, महीश थीक्षाना और मथीशा पथिराना जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते नजर आएंगे. ओपनर कमिल मिशारा की जगह कुसल परेरा को मौका मिल सकता है. दोनों टीमों के बीच टी20 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन घरेलू परिस्थितियों में श्रीलंका उलटफेर करने की क्षमता रखती है. मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है.

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs SL T20I Head To Head Record)

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को 10 मैचों में सफलता मिली है. वहीं, एक मुकाबला टाई रहा है. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच जीता और एक हारा है, जबकि श्रीलंका ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. श्रीलंका ने भी अहम मौकों पर कड़ी टक्कर दी है. टी20 फॉर्मेट में किसी भी टीम को हल्के में नहीं आंका जा सकता.

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (AUS vs SL T20 World Cup 30th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. यह मैच पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले किया जाएगा.

भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले 30वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (AUS vs SL T20 World Cup 30th Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch AUS vs SL T20 World Cup 30th Match Live Streaming In India)

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS vs SL 30th Match Playing Prediction)

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, मैट कुहनेमन.

श्रीलंका: पथुम निसांका, कमिल मिशारा/कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कमिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशन हेमंथा, दुनिथ वेल्लालागे, दुश्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.