PNC vs AUSC WCL 2025 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स का 14वां मुकाबला आज, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

ऑनलाइन दर्शक ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस डब्ल्यूसीएल 2025 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं. मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर फैंस इसे कहीं से भी लाइव देख सकते हैं.

Australia Champions (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Where To Watch Australia Champions vs Pakistan Champions Match Live Telecast:ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) T20 2025 का 14वां मुकाबला 29 जुलाई 2025 (मंगलवार) को लीसेस्टर (Leicester) के ग्रेस रोड क्रिकेट ग्राउंड (Grace Road) में खेला जाएगा. यह मुकाबला मंगलवार को डबल-हेडर का पहला मैच होगा. मोहम्मद हफीज की कप्तानी वाली पाकिस्तान चैंपियंस टीम तीन लगातार जीत के साथ जबरदस्त फॉर्म में है, जबकि ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने अब तक चार मैचों में दो मुकाबले जीते हैं और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं और यह मैच शीर्ष स्थान के लिहाज से अहम रहेगा. दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, आयरलैंड पहले करेगी गेंदबाजी, यहां जानें लाइव प्रसारण, टॉस, प्लेइंग इलेवन और फुल स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को अपने पिछले मुकाबले में जीत मिली थी, जहां उन्होंने इंडिया चैंपियंस को 4 विकेट से हराया था. दूसरी ओर, पाकिस्तान चैंपियंस ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की थी. भारत के खिलाफ उनका एक मुकाबला रद्द हो गया था. ऐसे में यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए मोमेंटम बनाए रखने और शीर्ष दो में जगह पक्की करने के लिए बेहद अहम होगा.

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का 14वां मुकाबला 29 जुलाई 2025 (मंगलवार) को लीसेस्टर के ग्रेस रोड स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से शुरू होगा.

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस डब्ल्यूसीएल 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस डब्ल्यूसीएल 2025 मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. क्रिकेट प्रेमी अपने टीवी सेट्स पर इस मुकाबले का लाइव एक्शन देख सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस डब्ल्यूसीएल 2025 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?

ऑनलाइन दर्शक ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस डब्ल्यूसीएल 2025 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं. मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर फैंस इसे कहीं से भी लाइव देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Australia Champions Squad Australia Champions vs Pakistan Champions Australia Champions vs Pakistan Live Telecast Australia vs Pakistan WCL Cricket Live Match Today India Champions vs Australia Champions Mohammad Hafeez Pakistan Champions Playoffs Pakistan Champions Team PNC vs AUSC PNC vs AUSC Live Streaming PNC vs AUSC WCL 2025 Live Streaming WCL 2025 WCL 2025 Live Streaming WCL 2025 Live Telecast WCL 2025 Today Match WCL 2025 आज का मैच WCL 2025 लाइव टेलीकास्ट WCL 2025 लाइव स्ट्रीमिंग WCL Leicester Match WCL लीसेस्टर मैच World Championship of Legends 2025 World Championship of Legends Live Telecast इंडिया चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान डब्ल्यूसीएल ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम भारत चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस स्क्वाड क्रिकेट लाइव मैच आज चैंपियंस वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स लाइव प्रसारण पाकिस्तान चैंपियंस टीम पाकिस्तान चैंपियंस प्लेऑफ मोहम्मद हफीज वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स

\