Sony Sports Channel Number on On DTH: सोनी स्पोर्ट्स पर होगा एशिया कप 2025 का लाइव टेलीकास्ट, जानें Airtel डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, वीडियोकॉन D2H, डिश टीवी और DD फ्री डिश पर चैनल नंबर
भारत में एशिया कप 2025 का लाइव प्रसारण Sony Sports Network पर उपलब्ध होगा. वहीं भारत के सभी मैच और फाइनल मुकाबला DD Sports पर DD Free Dish यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. जिन दर्शकों को Airtel Digital TV, TATA Play, Videocon d2h और Dish TV पर Sony Sports के चैनल नंबर जानने हैं, उनके लिए पूरी जानकारी यहां दी गई है.
Asia Cup On Sony Sports Network (Photo Credits: @SonySportsNetwk and @ICC/X)
Sony Sports Channel Number on On DTH: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर( मंगलवार) से होने जा रही है. पहले मैच में अफगानिस्तान और हांगकांग आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बार एशिया कप की मेजबानी यूएई कर रहा है. टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (दुबई) और शेख जायद स्टेडियम (अबू धाबी) में खेले जाएंगे. 2023 के बाद यह पहली बार है जब एशिया कप का आयोजन हो रहा है और इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, क्योंकि इसके बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 होना है. कुल आठ टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी. एशिया कप विजेता और रनर-अप टीम होंगे मालामाल! जानिए कितने मिलेंगे प्राइज मनी
मेजबान यूएई को ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और ओमान के साथ रखा गया है. वहीं ग्रुप बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और हांगकांग शामिल हैं. भारत इस टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन है और खिताब जीतने का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है. पाकिस्तान भी हाल ही में यूएई त्रिकोणीय सीरीज़ जीतकर आ रहा है और नए कप्तान व कोच की अगुवाई में सभी टीमों को कड़ी टक्कर देना चाहेगा. अफगानिस्तान और श्रीलंका भी इस बार खिताब की दौड़ में शामिल रहेंगे. एशिया कप 2025 बेहद रोमांचक होने वाला है और दर्शक बेसब्री से इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं.
एशिया कप 2025 का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी उपलब्ध?
भारत में एशिया कप 2025 का लाइव प्रसारण Sony Sports Network पर उपलब्ध होगा. वहीं भारत के सभी मैच और फाइनल मुकाबला DD Sports पर DD Free Dish यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. जिन दर्शकों को Airtel Digital TV, TATA Play, Videocon d2h और Dish TV पर Sony Sports के चैनल नंबर जानने हैं, उनके लिए पूरी जानकारी यहां दी गई है.
Airtel DTH पर Sony Sports चैनल नंबर
चैनल नाम
चैनल नंबर
Sony Sports Ten 1
285
Sony Sports Ten 1 HD
286
Sony Sports Ten 3
289
Sony Sports Ten 3 HD
290
Sony Sports Ten 4
804
Sony Sports Ten 5
291
Sony Sports Ten 5 HD
292
Dish TV पर Sony Sports चैनल नंबर
चैनल नाम
चैनल नंबर
Sony Sports Ten 1
611
Sony Sports Ten 1 HD
610
Sony Sports Ten 3
615
Sony Sports Ten 3 HD
614
Sony Sports Ten 4
NA
Sony Sports Ten 5
623
Sony Sports Ten 5 HD
622
TATA Play पर Sony Sports चैनल नंबर
चैनल नाम
चैनल नंबर
Sony Sports Ten 1
471
Sony Sports Ten 1 HD
470
Sony Sports Ten 3
476
Sony Sports Ten 3 HD
475
Sony Sports Ten 4 Telugu
1450
Sony Sports Ten 4 Tamil
1551
Sony Sports Ten 5
484
Sony Sports Ten 5 HD
483
Videocon d2h पर Sony Sports चैनल नंबर
चैनल नाम
चैनल नंबर
Sony Sports Ten 1
611
Sony Sports Ten 1 HD
610
Sony Sports Ten 3
615
Sony Sports Ten 3 HD
614
Sony Sports Ten 4
NA
Sony Sports Ten 5
623
Sony Sports Ten 5 HD
622
DD Free Dish पर DD Sports चैनल नंबर
चैनल नाम
चैनल नंबर
DD Sports
79
एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट फॉर्मेट
टूर्नामेंट की शुरुआत ग्रुप स्टेज से होगी. हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें अगले चरण सुपर-फोर में पहुंचेंगी. सुपर-फोर में प्रत्येक टीम बाकी तीन टीमों से एक-एक बार(राउंड रॉबिन लीग की तरह) खेलेगी. इसके बाद शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी और विजेता को एशिया कप 2025 का खिताब मिलेगा.