Asia Cup 2023 Rohit Sharma: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में एमएस धोनी को छोड़ देंगे पीछे; यहां देखें दिलचस्प आंकड़ें

इस एशिया कप में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका हैं. इंडियन क्रिकेट टीम के महानतम कप्तानों की जब भी बात होती हैं तो उसमें टीम इंडिया के लिए तीन आईसीसी खिताब जीतने वाले एमएस धोनी का नाम जरूर लिया जाता हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट को एमएस धोनी ने अलविदा कह दिया हैं, लेकिन आईपीएल खेल रहे हैं. एमएस धोनी के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली रहे और अब कमान रोहित शर्मा के हाथ में है.

रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: मंगलवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने श्रीलंका (Sri Lanka) 41 रनों से हराकर एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के फाइनल में पहुंच गई हैं. सोमवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 357 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. इस मुकाबले को पाकिस्तान ने 228 रनों से गवा दिया था. अब श्रीलंका को लो स्कोरिंग मुकाबले में टीम इंडिया ने 41 रनों से हराकर फाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा.

इस एशिया कप में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका हैं. इंडियन क्रिकेट टीम के महानतम कप्तानों की जब भी बात होती हैं तो उसमें टीम इंडिया के लिए तीन आईसीसी खिताब जीतने वाले एमएस धोनी का नाम जरूर लिया जाता हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट को एमएस धोनी ने अलविदा कह दिया हैं, लेकिन आईपीएल खेल रहे हैं. एमएस धोनी के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली रहे और अब कमान रोहित शर्मा के हाथ में है. Ravindra Jadeja Record: एशिया कप में दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, इस मामले बन गए टीम इंडिया के नंबर एक गेंदबाज

बता दें कि रोहित शर्मा की एक खास बात जानकार फैंस शायद चौंक जाएंगे. अगर इस एशिया कप के बचे हुए दो और मुकाबले रोहित शर्मा जीत जाते हैं तो एमएस धोनी का कीर्तिमान ध्वस्त कर देंगे. दरअसल एमएस धोनी ने वनडे फॉरमेट में खेले गए एशिया कप में कुल नौ मुकाबले जीते हैं. वहीं रोहित शर्मा अब तक आठ मैच जीत चुके हैं. एशिया कप में रोहित शर्मा अभी तक एक भी मैच हारे नहीं हैं. साल 2018 में जब वनडे फॉरमेट में एशिया कप खेला गया था, तब रोहित शर्मा को कप्तान बनाकर भेजा गया था.

इस दौरान रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में लगातार पांच मुकाबले जीते और एशिया कप के खिताब पर भी कब्जा कर लिया. इसके बाद इस साल रोहित शर्मा अब तक चार मैच खेल चुके हैं. पहला मैच पाकिस्तान से था, जो बारिश की वजह से रद्द हो गया. इसके बाद दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया नेपाल को 10 विकेट रौंदा. सुपर 4 के पहले ही मैच में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पाकिस्तान को 228 से हराया और इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ खेला गया मैच भी 41 रन से जीत लिया.

अब इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के दो मैच और बाकी हैं.15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच होगा, इसके बाद 17 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा. अगर ये दोनों मुकाबले भी टीम इंडिया जीत जाती है तो एमएस धोनी का कीर्तिमान टूट जाएगा.

एमएस धोनी और अजहरुद्दीन जीत चुके हैं दो एशिया कप के खिताब

इंडियन क्रिकेट के इतिहास में अबतक महज दो ही कप्तान ऐसे रहे हैं, जिन्होंने एशिया कप का खिताब दो बार जीता है. साल 1990 और 1995 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताब पर कब्जा किया था. इसके बाद एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2010 में वनडे और 2016 में टी20 फॉरमेट में खेले गए इस टूर्नामेंट में बाजी मारी थी. यानी इस मामले में रोहित शर्मा भी इन दोनों दिग्गज कप्तानों की बराबरी कर सकते हैं. साल 2018 में रोहित शर्मा जीत ही चुके हैं और इस बार भी टीम फाइनल में पहुंच चुकी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बाकी बचे हुए दो मैचों में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है.

Share Now

Tags

Afghanistan Asia Cup Asia Cup 2023 Babar Azam bangladesh BCCI hardik pandya Jasprit Bumrah Kuldeep Yadav Nepal Pakistan Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shreyas Iyer Sri Lanka Team India Team India and Pakistan Team India vs Afghanistan Team India vs Bangladesh Team India vs Nepal Team India vs Pakistan Team India vs Sri Lanka Virat Kohli अफगानिस्तान एशिया कप एशिया कप 2023 कुलदीप यादव जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया और अफगानिस्तान फैन्स टीम इंडिया और नेपाल टीम इंडिया और पाकिस्तान टीम इंडिया और बांग्लादेश टीम इंडिया और श्रीलंका टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान टीम इंडिया बनाम नेपाल टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश टीम इंडिया बनाम श्रीलंका नेपाल पाकिस्तान बांग्लादेश बाबर आजम बीसीसीआई रविंद्र जडेजा रोहित शर्मा विराट कोहली श्रीलंका श्रेयस अय्यर हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\