ICC Matches Live Streaming In Australia: ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग प्रदान करेगा अमेज़ॅन प्राइम वीडियो, क्रिकेट गवर्निंग बॉडी ने की चार साल की डील 
टीम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

ICC Matches Live Streaming In Australia: अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ऑस्ट्रेलिया में सभी आईसीसी क्रिकेट मैचों का प्रसारण करने के लिए तैयार है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 4 दिसंबर(सोमवार) को अमेज़न के साथ चार साल की साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत ओटीटी प्लेटफॉर्म सभी पुरुष और महिला क्रिकेट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग प्रदान करेगा. डील के मुताबिक, प्राइम वीडियो 2024-27 तक ऑस्ट्रेलिया में 448 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग प्रदान करेगा. साथ ही, ये मैच पहले से मौजूद ग्राहकों के लिए बिना किसी अतिरिक्त कीमत के उपलब्ध होंगे. आईसीसी ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की.

ट्वीट देखें: