India vs Australia: ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ सोशल मीडिया पर हो रहे हैं जमकर ट्रोल, यूजर्स बोले 'बल्ला चलाईये बोलिए कम'
भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शनिवार को भारतीय सलामी युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर अपलोड करने के बाद से सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार बन रहे हैं.
भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शनिवार को भारतीय सलामी युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर अपलोड करने के बाद से सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार बन रहे हैं. जी हां जब से इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर की है उनके तस्वीर पर टिप्पणीयों की बाढ़ आ गई है. हम आपको बता दें कि भारतीय टीम अपना पहला T20 मैच आखिरी ओवरों में 4 रनों से हार गया था.
वहीं मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले जा रहे दूसरे T20 मैच में भारत (India) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की थी. जिसमें ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने 19 ओवर में सात विकेट खोकर 132 रन का स्कोर बना पाया था, तभी बारिश आ गई और खेल को रोकना पड़ा. इसके बाद अंपायरों ने डकवर्थ लुइस नियम का इस्तेमाल करते हुए भारतीय टीम को जीत के लिए 19 ओवरों में 137 रन का लक्ष्य दिया गया था.
My brother has the coolest brother... just saying 😂😎@PrithviShaw pic.twitter.com/vCw6VH1VW3
— Rishabh Pant (@RishabPant777) November 24, 2018
इसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई और भारत को डकवर्थ लुइस नियम के तहत जीत के लिए 11 ओवरों में 90 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला. इस समय लग रहा था कि भारतीय टीम अब यह मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर लेगी. लेकिन, इंद्र देवता ने भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. नियमित अंतराल पर हो रही बारिश के बीच आखिरकार मैच को रद्द ही करना पड़ा.
एक प्रशंसक ने कमेंट्स किया है - थोडा गेम पे ध्यान दो हम आपके वजह से एक मैच गवां चुके हैं
Thoda game p dheyan do we lost 1st match coz of u only ....
— Dr Rahul Kumar (@Dr_Rahul_Sp) November 24, 2018
फोटो सेशन बंद करो, मैच फिनिश करने की कोशिश करो
Photo session band karo. Match finish karne ka try karo.
— Binayak (@Binayakuce) November 24, 2018
वहीं एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा तुम्हारे फोटो के चक्कर में मैच हार गये, और सुझाव दिया है की कभी नार्मल भी खेला करो. नहीं तो टीम से जल्द ही बाहर का सामना करना पड़ेगा.
Coolest shot k chakkar main match tere karan haar gye
Kbhi normal bhi khela kar...
Otherwise very soon bahar
— Sunny chatterjee (@Sunnychatterj10) November 24, 2018
भाई गेम पर ज्यादा ध्यान दो , सोशल मीडिया पर इतना मत रहो
Bhai game par zyada dhyan do... Social media par itna active mat raho
— Dhanjit Patgiri (@DhanjitPatgiri4) November 24, 2018
बल्ला चलाईये बोलिए कम
Balla. Chalaiye.boliye.kam
— Pappusah.Benibad.gayghat.muz..b j p.sadasay (@PappusahM) November 24, 2018
ऐसे चुटीले शब्दों से इन दोनों बल्लेबाजों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किये जा रहे हैं. अब आगे यह देखना दिलचस्प होगा कि ऋषभ पंत अपने इन सोशल मीडिया ट्रोलर्स का जवाब कैसे देते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2018 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

