Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद डेविड वार्नर ने पोस्ट की भगवान राम की तस्वीर, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर ने भारतवासियों को दी बधाई

Ram Mandir Pran Pratishtha: डेविड वार्नर का भारत के लिए उनका प्यार कोई नई बात नहीं है. जिस दिन भारत ने एक भव्य समारोह में अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन देखा, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ देशवासियों के लिए खास मेसेज शेयर किया है. आक्रामक बल्लेबाज ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर इंस्टाग्राम पर भगवान राम की एक तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर शेयर करते हुए वॉर्नर ने लिखा, "जय श्री राम इंडिया." वार्नर जब आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने आएंगे तो वह भारत में एक्शन में होंगे. जो इस समय ILT20 खेल रहे है.

पोस्ट देखें:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)