Afghan Player Checks Shivam Dube’s Bat: शिवम दुबे की विस्फोटक पारी के बाद अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने उनका बल्ला लेकर ढूंढते दिखे स्प्रिंग, देखें वीडियो

IND vs AFG 2nd T20I 2024 में भारतीय ऑलराउंडर द्वारा मैच जिताऊ विस्फोटक पारी खेलने के बाद अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई को शिवम दुबे का बल्ला चेक करते देखा गया. दुबे ने सीरीज में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक (32 में से 63) लगाया.इस विस्फोटक पारी में पाँच चौके और चार गगनचुंबी छक्के लगाए गए जिससे भारत को 26 गेंद शेष रहते 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने और श्रृंखला 2-0 से जीतने में मदद मिली. मैच के बाद जब शिवम जीत के बाद मैदान से बाहर जा रहे थे तो उमरजई को बल्ले पर नजर डालते हुए देखा गया.

वीडियो देखें: