Yashasvi Jaiswal On Fans Questions: तूफानी पारी के बाद स्टेडियम में फैंस से मिले यशस्वी जायसवाल, यूनिक सवालों का दिया दिल जीतने वाला जबाब, देखें वीडियो

Yashasvi Jaiswal Answers Questions from Fans: भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों पर 93* रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल थे. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 175.47 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. मैच के बाद जायसवाल ने अमेय तिलक नाम के एक भारतीय प्रशंसक से बातचीत की. जायसवाल ने शुभमन गिल के साथ बल्लेबाजी करने और टी20 विश्व कप 2024 के दौरान प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाने के बाद भारतीय टीम में वापसी के अपने अनुभव के बारे में बात की. बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बातचीत का वीडियो अपलोड किया.

वीडियो देखें: