Afghanistan World Cup Squad 2023: वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, नवीन उल हक को मिली जगह

हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई वाली टीम में एशिया कप में खेलने वाले ग्रुप से चार बदलाव किए गए हैं. नायब के अलावा करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ और सुलेमान सफी भी चूक गए. हालांकि, नवीन की टीम में वापसी के साथ अब फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान और उमरजई के साथ अफगानिस्तान की गेंदबाजी में गहराई होगी.

Afghanistan Cricket (Photo Credit: PCB/Twitter

काबुल: अफगानिस्तान ने भारत में अक्टूबर में होने वाले आईसीसी पुरुष विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. तेज गेंदबाज नवीन उल हक, जिन्होंने आखिरी बार 2021 में लिस्ट ए मैच खेला था. दो साल के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं, जबकि सीनियर ऑलराउंडर गुलबदीन नायब मौजूदा एशिया कप में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम से बाहर हैं. नवीन ने अफगानिस्तान के लिए सात वनडे मैच खेले हैं और 25.42 की औसत से 14 विकेट लिए हैं.

इस बीच नायब ने पाकिस्तान सीरीज में अपनी वनडे वापसी पर चमक बिखेरी और बाद में एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लिए लेकिन वो वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं बना पाए. चोट के कारण एशिया कप से बाहर रहने वाले अजमतुल्लाह ओमरजई की भी टीम में वापसी हुई है. Asia Cup 2023: एशिया कप में रोहित शर्मा ने तोडा शाहिद अफरीदी का ये अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर वन बल्लेबाज

हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई वाली टीम में एशिया कप में खेलने वाले ग्रुप से चार बदलाव किए गए हैं. नायब के अलावा करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ और सुलेमान सफी भी चूक गए. हालांकि, नवीन की टीम में वापसी के साथ अब फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान और उमरजई के साथ अफगानिस्तान की गेंदबाजी में गहराई होगी.

अफगानिस्तान विश्व कप टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अली खिल, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन-उल-हक.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड