क्रिकेट

Afghanistan’s Squad for the ACC Men’s T20 Asia Cup 2025: अफगानिस्तान ने की एशिया कप के लिए स्क्वाड की घोषणा, UAE और पाकिस्तान के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज में परखेगी तैयारी

स्क्वाड में राशिद खान, मोहम्मद नबी, हजरतउल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे बड़े नाम शामिल हैं. युवा खिलाड़ियों में इब्राहिम जदरण, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान जैसे तेजतर्रार क्रिकेटर भी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. कप्तान राशिद खान की अगुवाई में यह टीम अपने उलटफेर करने वाले खेल के लिए जानी जाती है.

Afghanistan’s Squad for the ACC Men’s T20 Asia Cup 2025: अफगानिस्तान ने की एशिया कप के लिए स्क्वाड की घोषणा, UAE और पाकिस्तान के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज में परखेगी तैयारी
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम(Credit:X/@cricketworldcup)

Afghanistan National Cricket Team’s Squad for the ACC Men’s T20 Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 पुरुष टी20 टूर्नामेंट का आगाज 9 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है, जिसकी तैयारी में सभी टीमें जुटी हैं. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम की स्क्वाड की घोषणा कर दी है. एसीसी एशिया कप 2025 के दौरान अफ़ग़ानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल जैसी मजबूत टीमों का सामना करना होगा. इसी को ध्यान में रखते हुए अफगानिस्तान ने अपने 22 सदस्यीय प्रारंभिक दल की घोषणा की है. इस स्क्वाड में अनुभवी सितारे के साथ तगड़ी युवा ब्रिगेड भी शामिल है. एशिया कप के लिए भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत इन टीमों का ऐलान, यहां देखें टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों की फुल स्क्वाड

स्क्वाड में राशिद खान, मोहम्मद नबी, हजरतउल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे बड़े नाम शामिल हैं. युवा खिलाड़ियों में इब्राहिम जदरण, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान जैसे तेजतर्रार क्रिकेटर भी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. कप्तान राशिद खान की अगुवाई में यह टीम अपने उलटफेर करने वाले खेल के लिए जानी जाती है.

अफगानिस्तान ने की एशिया कप के लिए स्क्वाड की घोषणा

एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान की स्क्वाड: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

टी20 ट्राई-नेशन सीरीज में मिलेगी चुनौती

टूर्नामेंट से पहले अफगानिस्तान की टीम को UAE और पाकिस्तान के साथ टी20I ट्राई-सीरीज़ में भी खेलने का मौका मिलेगा, जो इस शुक्रवार से शारजाह में शुरू हो रही है. इस ट्राई सीरीज़ में भी अधिकतर वे ही खिलाड़ी उतरेंगे जिन्हें एसीबी ने प्रारंभिक स्क्वाड में शामिल किया है. इस ट्राई-नेशन सीरीज़ के जरिए अफगानिस्तान को एशिया कप से पहले सीधे मुकाबलों में अपनी रणनीति, टीम संयोजन और खिलाड़ियों के फॉर्म को परखने का अवसर मिलेगा. साथ ही, UAE और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ खेलकर टीम के आत्मविश्वास में भी निश्चित तौर पर इज़ाफा होगा.

अफगानिस्तान टीम ने पिछले कुछ सालों में टी20 फॉर्मेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है. टीम की गेंदबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत है, खासकर स्पिन विभाग में राशिद खान, नबी और नूर अहमद जैसे गेंदबाज प्रसिद्ध हैं. बल्लेबाजी में रहमानुल्लाह गुरबाज, हजरतुल्ला ज़ज़ई और इब्राहिम जदरण जैसे खिलाड़ी तेज शुरुआत दिलाने के लिए जाने जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2025 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).