AFG vs HK Asia Cup 2025 Live Toss & Scorecard: अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, हांगकांग करेगी पहले गेंदबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान अर्शिद खान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. जिसके चलते, हांगकांग पहले गेंदबाजी करेगी.

हांगकांग बनाम अफगानिस्तान(Credit: Latestly)

Afghanistan National Cricket Team vs Hong Kong National Cricket Team Match Scorecard: अफ़ग़ानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 का आगाज़ 09 सितंबर (मंगलवार) को अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख ज़ायेद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेला जा रहा हैं. अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान अर्शिद खान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. जिसके चलते, हांगकांग पहले गेंदबाजी करेगी. अफ़ग़ानिस्तान और हांगकांग के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं. इन मैचों में अफ़ग़ानिस्तान ने 3 बार जीत दर्ज की है, जबकि हांगकांग 2 बार विजेता रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अफ़ग़ानिस्तान की गेंदबाज़ी और ऑलराउंड प्रदर्शन हांगकांग पर भारी पड़ता है या फिर हांगकांग अपने अनुशासित खेल से चौंकाने वाला नतीजा देता है. यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान बनाम हांगकांग एशिया कप मैच में ये खिलाड़ी ढाहेंगे कहर, इन दिग्गजों के साथ बनाएं अपनी विनिंग ड्रीम11 फैंटेसी टीम

अफ़ग़ानिस्तान ने जीता टॉस

यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

अफ़ग़ानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम ग़ज़नफ़र, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी

हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: जीशान अली (विकेटकीपर), बाबर हयात, अंशुमान रथ, कल्हण चल्लू, निजाकत खान, ऐजाज खान, किंचित शाह, यासिम मुर्तजा (कप्तान), आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल, एहसान खान

अफ़ग़ानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

भारतीय दर्शकों के लिए हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप 2025 का आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क(Sony Sports Network) है. हांगकांग बनाम अफगानिस्तान एशिया कप 2025 मैच Sony Sports टीवी चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट किए जाएंगे. भारतीय दर्शकों के लिए हांगकांग बनाम अफगानिस्तान एशिया कप 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मैचों को देखने के लिए दर्शकों को SonyLiv का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka Tour of Afghanistan 2026 Schedule: पहली बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, जानें पूरा कार्यक्रम

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\