5 Uncapped Players Eyeing For Team India: आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर ये 5 खिलाड़ी में कर सकते हैं एंट्री, चयनकर्ताओं की नजरें टिकीं!

आईपीएल 2025 में कई अनकैप्ड खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है. राजस्थान के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक अंदाज़ में रन बनाए, जबकि साई किशोर की गेंदबाजी कसी हुई रही. पंजाब के प्रियांश आर्या ने 475 रन बनाए, वहीं आरसीबी के यश दयाल ने शानदार गेंदबाजी की.

डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम(Photo credits: X/@cricketcomau)

5 uncapped players eyeing for Team India: आईपीएल-2025 में शानदार प्रदर्शन, टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं ये 5  खिलाड़ी. IPL-2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) ने अपने नाम किया. ये आरसीबी की पहली ट्रॉफी है. इस सीजन कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों ने फैंस को प्रभावित किया. इन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखते हुए फैंस को लगता है कि उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता है.

आइए, ऐसे पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं- 1. वैभव सूर्यवंशी: राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 14 साल के इस युवा खिलाड़ी ने 296.56 की औसत के साथ 252 रन बनाए. इस दौरान एक शतक भी शामिल था. सूर्यवंशी को सुपर 'स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' खिताब से भी नवाजा गया. उन्हें भारत की अंडर-19 टीम में भी चुना गया है. 2. साई किशोर: गुजरात टाइटंस के बाएं हाथ के स्पिनर साई किशोर ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है. साई किशोर ने 15 मुकाबलों में 19 शिकार किए. वह एशियन गेम्स 2022 में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं. 3. प्रियांश आर्या: पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए इस युवा खिलाड़ी ने 17 मैच खेले, जिसमें 475 रन बनाए. यह भी पढ़ें: पूर्व KKR खिलाड़ी सचित्रा सेनानायके पर श्रीलंका में मैच फिक्सिंग का आरोप, हाई कोर्ट में मुकदमा दर्ज

इस दौरान प्रियांश के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक आए. 4. यश दयाल: आरसीबी के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपनी वैरिएशन से सभी को प्रभावित किया. दयाल को नई गेंद और डेथ ओवर्स का माहिर गेंदबाज माना जाता है. आईपीएल-2022 में दयाल ने नौ मैच खेले, जिसमें 11 शिकार किए. आईपीएल-2024 में दयाल ने 15 विकेट चटकाए. यही वजह रही कि मेगा ऑक्शन में दयाल को पांच करोड़ रुपये में रिटेन किया गया. उन्होंने इस सीजन 15 मुकाबलों में 13 विकेट अपने नाम किए. 5. प्रभसिमरन सिंह: आईपीएल-2025 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए प्रभसिमरन ने 17 मुकाबलों में 160.53 की औसत के साथ 549 रन बनाए. इसमें चार अर्धशतक शामिल रहे. पिछले सीजन में प्रभसिमरन 334 रन जड़े थे. वह भारत के टॉप ऑर्डर को मजबूत कर सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट