Ind vs Aus 1st T20 2020: मैदान में बुरी तरह घायल हुए रविंद्र जडेजा, Concussion खिलाड़ी के तौर पर युजवेंद्र चहल को मिला टीम में मौका

आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में रविंद्र जडेजा को हेलमेट पर गेंद लगने के बाद उनके ‘कनकशन’ (सिर पर चोट लगना) विकल्प के तौर पर युजवेंद्र चहल उतरे .

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/Jasprit Bumrah)

कैनबरा, 4 दिसंबर: आस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ पहले टी20 मैच में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को हेलमेट पर गेंद लगने के बाद उनके ‘कनकशन’ (सिर पर चोट लगना) विकल्प के तौर पर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) उतरे . जडेजा को भारतीय पारी के आखिरी ओवर में मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) की बाउंसर से चोट लगी . वह विकेट के बीच दौड़ते हुए दर्द से कराहते दिखे .

बीसीसीआई (BCCI) ने ट्वीट किया ,‘‘ रविंद्र जडेजा को पहले टी20 मैच में पहली पारी के आखिरी ओवर में हेलमेट पर गेंद लगी . भारत के क्षेत्ररक्षण के दौरान युजवेंद्र चहल मैदान पर उतरे . बीसीसीआई की मेडिकल टीम जडेजा की हालत पर नजर रखे हुए है .’’यह भी पढ़े: Ind vs Aus 1st T20 2020: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता.

आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) मैच रैफरी डेविड बून (David Boon) से इशारों में बात करते नजर आये लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि क्या वे चहल को उतारे जाने के बारे में बात कर रहे थे .जडेजा ने 23 गेंद पर 44 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को सात विकेट पर 161 रन तक पहुंचाया . पिछले साल जुलाई में ही आईसीसी ने किसी खिलाड़ी को सिर में चोट लगने पर उसके विकल्प को उतारने की अनुमति दी थी .

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट