Bangladesh vs Netherlands Live Streaming: नीदरलैंड के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी बांग्लादेश, जाने कब और कहां देखें मैच

24 अक्टूबर, 2022 (सोमवार) को ICC T20 विश्व कप 2022 में बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड का मैच होबार्ट के बेलेरिव ओवल में भारतीय समयनुसार 09:30 AM से खेला जाएगा. टी20 विश्व कप 2022 में बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड मैच का का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar करेगा.

Photo Credit :ICC

T20 विश्व कप 2022 में बांग्लादेश अपने सुपर -12 ग्रुप 2 मैच में नीदरलैंड से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है. नीदरलैंड ने क्वालीफ़ायर में अपने आखिरी मैच में श्रीलंका से हारने के बावजूद सुपर -12 के लिए क्वालीफाई किया था. वे अपने सीम गेंदबाजी आक्रमण और राउंड 1 में स्टार बल्लेबाज मैक्स ओ'डॉड के बेहतरीन प्रदर्शन सहित बहुत सारी सकारात्मकता के साथ खेल में उतरेगा. कॉलिन एकरमैन और टॉम कूपर ने मध्य क्रम में अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है. लेकिन यह एक बड़ा अवसर जब एक बड़ी और लम्बी पारी खेल कर टीम को एक मजबूती दे सकते है. यह भी पढ़ें: Babar Azam भी हुए Virat Kohli की बैटिंग के कायल, तारीफ में कही ये बात

बांग्लादेश T20I में अच्छी फॉर्म में नहीं दिख रहा है. वे T20 विश्व कप के पिछले संस्करण में एक भी मैच जीतने में सफल नहीं हुयी थी. उनके सामने इस संस्करण को जीत के साथ एक अच्छी शुरुआत करने का एक शानदार अवसर है. बांग्लादेश निश्चित रूप से स्टार ऑलराउंडर और कप्तान शाकिब अल हसन को फिट रहने और बल्ले और गेंद दोनों के साथ प्रतिभाशाली प्रदर्शन करना होगा साथ ही साथ युवा लिटन दास और अफिफ हुसैन को उनके लिए एक अच्छा स्टेज सेट करना होगा. बांग्लादेश के पास तस्कीन अहमद और एबादोट हुसैन के रूप में अच्छा तेज गेंदबाज है. जो मैच में एक अहम भूमिका निभा सकते है.

 ICC T20 विश्व कप 2022 में बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड का मैच कब है (तारीख, समय और स्थान जानें)

24 अक्टूबर, 2022 (सोमवार) को ICC T20 विश्व कप 2022 में बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड का मैच होबार्ट के बेलेरिव ओवल में भारतीय समयनुसार  09:30 AM से खेला जाएगा.

ICC T20 विश्व कप 2022 में BAN बनाम NED मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर कहां देखें ?

भारत में ICC T20 विश्व कप 2022 के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास  हैं. BAN बनाम NED T20 विश्व कप 2022 मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर देखने के लिए प्रशंसक Star Sports SD / HD चैनलों स्टार स्पोर्ट्स 1/1 HD, स्टार स्पोर्ट्स 2/2 HD, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी/1 HD हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, 1 तेलुगु और 1 कन्नड़ पर पर मैच का सीधा प्रसारण किया जा सकता है.

ICC T20 विश्व कप 2022 बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड मैच का  ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

टी20 विश्व कप 2022 में बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड मैच का का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar  करेगा. इस मुकाबले में BAN का पलड़ा भारी दिख रहा है लेकिन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे नीदरलैंड से कड़ी टक्कर मिलेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Suryakumar Yadav vs Shreyas Iyer T20I Captaincy Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर में किसका पलड़ा भारी? आंकड़े बता रहे हैं पूरी कहानी

India vs Sri Lanka Asian Games 2nd Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं एशियाई खेल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट