Aus vs SA Test Series: दक्षिण अफ्रीका को झटका, थ्यूनिस डी ब्र्यून पारिवारिक कारणों से लौटे स्वदेश

ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले दो टेस्टों में शर्मनाक हार झेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका को तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले एक बड़ा झटका लगा है.

Photo Credits: Twitter

सिडनी, 31 दिसंबर : ऑस्ट्रेलिया (Australia) के हाथों पहले दो टेस्टों में शर्मनाक हार झेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका को तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले एक बड़ा झटका लगा है. उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज थ्यूनिस डी ब्र्यून तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए अनुपलब्ध घोषित हो गए हैं क्योंकि उन्हें पारिवारिक कारणों से स्वदेश लौटना पड़ा है.

डी ब्र्यून अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौटे हैं जिससे दक्षिण अफ्रीका को चार जनवरी से सिडनी में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट के लिए कम से कम एक परिवर्तन करना पड़ेगा. डी ब्र्यून को मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में रैसी वान डेर डुसेन की जगह प्लेइंग एकादश में लाया गया था लेकिन वह दो पारियों में 12 और 28 रन ही बना पाए. दक्षिण अफ्रीका यह टेस्ट पारी और 182 रन से हार गया. यह भी पढ़ें : Sachin Tendulkar Rewind Video 2022: सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर शेयर की 2022 की यादों की रिवाइंड विडियो

डी ब्र्यून के सिडनी टेस्ट के लिए अनुपलब्ध होने से वान डेर डुसेन को एकादश में लौटने का मौका मिलेगा. दक्षिण अफ्रीका पहले दो टेस्टों में पांच फ्रंटलाइन गेंदबाजों के साथ खेला है लेकिन यह उसकी बल्लेबाजी है जिसने सबसे ज्यादा निराश किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट