एशियाई खेल 2018: हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ ने 4 गुणा 400 मीटर रिले में जीता गोल्ड मेडल

हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ की जोड़ी ने तीन मिनट 28.72 सेकेंड का समय निकाल भारत की झोली में दिन का दूसरा स्वर्ण पदक डाला.

हिमा दास (Photo Credit-Getty Images)

जकार्ता: भारत ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ की जोड़ी ने तीन मिनट 28.72 सेकेंड का समय निकाल भारत की झोली में दिन का दूसरा स्वर्ण पदक डाला. साथ ही इवेंट का सिल्वर बहरीन और ब्रॉन्ज वियतनाम ने जीता. बहरीन की टीम ने तीन मिनट 30.62 सेकेंड का समय निकाला तो वहीं वियतनाम की टीम ने तीन मिनट 33.23 सेकेंड का समय निकाल तीसरा स्थान हासिल किया.

भारतीय टीम ने इस स्पर्धा में एकतरफा जीत हासिल की. दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें भारतीय टीम की धावकों से काफी पीछे रहीं. वही इससे पहले भारत की महिला धावक चित्रा उन्नीकृष्णनन ने 1500 मीटर इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. यह भी पढ़े-एशियाई खेल: जिनसन जॉनसन का धमाल, 1500 मीटर में जीता गोल्ड मेडल

चित्रा ने चार मिनट 12.56 सेकेंड का समय निकाल कर तीसरा स्थान हासिल किया. 1500 मीटर के पुरुष इवेंट में भी भारत को बड़ी कामयाबी मिली. यह भी पढ़े-एशियाई खेल 2018: चित्रा उन्नीकृष्णन ने महिलाओं की 1500 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारत के जॉनसन ने तीन मिनट 44.72 सेकेंड का समय निकालकर गोल्ड अपने नाम किया.

पदक तालिका की बात करें तो भारत अब 8वें स्थान पर पहुंच गया है. भारत ने अब तक कुल 13 गोल्ड, 20 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज के साथ कुल 58 मेडल जीते हैं. 111 गोल्ड के साथ कुल 239 मेडल जीतने वाला चीन पहले पायदान पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट