एशियाई खेल 2018: स्क्वैश में दीपिका पल्लीकल ने जीता ब्रॉन्ज, भारत के खाते में अब तक आए 27 मेडल

18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन भारतीय धुरंधरों ने कुछ खासा प्रदर्शन नहीं दिखाया है. स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल ने आज भारत को दिन का पहला मेडल दिलवाया. भारत की दीपिका पल्लीकल ने महिला स्क्वैश प्रतियोगिता के एकल सेमीफाइनल में मलेशिया की डेविड निकोल से 0-3 से हार गई है.

दीपिका पल्लीकल (Photo Credit: Twitter)

जकार्ता: 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन भारतीय धुरंधरों ने कुछ खासा प्रदर्शन नहीं दिखाया है. स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल ने आज भारत को दिन का पहला मेडल दिलवाया. भारत की दीपिका पल्लीकल ने महिला स्क्वैश प्रतियोगिता के एकल सेमीफाइनल में मलेशिया की डेविड निकोल से 0-3 से हार गई है. और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना होगा.

महिला एकल वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहीं. यह भारत का सातवें दिन पहला पदक है. दीपिका को सेमीफाइनल में मलेशिया की निकोल एन डेविड ने एकतरफा मुकाबले में 3-0 से मात देकर ब्रॉन्ज पदक तक सीमित कर दिया.

दीपिका ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. उनसे सेमीफाइनल में भी जीत की उम्मीद थी हालांकि 26 साल की यह खिलाड़ी सेमीफाइनल में अपनी फॉर्म को जारी नहीं रख पाईं और ब्रॉन्ज  तक ही रूक गईं. इससे पहले दीपिका ने जापान की मिसाकी कोबायाशी को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. एशियाई खेल 2018: यहां देखें किस देश की झोली में गए कितने मेडल

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs WI Squad & Irani Cup: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय वनडे और टी20 टीम घोषित; शुभमन और श्रेयस को कमान, ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करेंगे ऋषभ पंत

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट